लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के सतारा में तेंदुए के हमले में पांच साल के बालक की मौत

By भाषा | Updated: November 15, 2021 16:53 IST

Open in App

पुणे, 15 नवंबर महाराष्ट्र के सतारा जिले की कराड तहसील में सोमवार को सुबह तेंदुए के हमले में पांच वर्षीय एक बालक की मौत हो गयी। वन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वन विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, आकाश बिगशा पावरे अपनी मां और कुछ अन्य मजदूरों के साथ येनके गांव के पास गन्ने के खेत के किनारे चल रहा था, तभी एक तेंदुआ खेत से निकला और उस पर झपटा।

सतारा के अधिकारी ने कहा, ‘‘उसकी मां और अन्य लोगों ने तेंदुए का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह उस तक नहीं पहुंच सके। इसके बाद आकाश वहां से करीब 500 मीटर दूर मृत पाया गया। उसकी गर्दन पर गंभीर चोटों के निशान थे।’’

वन्यजीव कार्यकर्ता रोहन भाटे ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में तेंदुओं ने क्षेत्र में गन्ने के खेतों को अपना प्राकृतिक आवास मानना शुरू कर दिया है, जिसके परिणामस्वरूप मानव-पशु संघर्ष की ऐसी घटनाएं हो रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए