लाइव न्यूज़ :

पांच राज्यों ने जीएसटी क्षतिपूर्ति भुगतान में देरी पर जताई चिंता, कर संग्रह कम होने पर 5 साल तक मासिक आधार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 21, 2019 06:12 IST

पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा ने संवाददाताओं से कहा, ''हमने सोचा कि हम वित्त निर्मला सीतारमण से अपील करेंगे कि वह इस मामले में निजी तौर पर दखल दें तथा संसद द्वारा पारित संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन नहीं होने दें.'' उन्होंने कहा कि यदि इस बकाया क्षतिपूर्ति का भुगतान नहीं होता है तो सभी राज्यों की स्थिति खराब होगी.

Open in App
ठळक मुद्देपांच राज्यों ने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) क्षतिपूर्ति जारी करने में हो रही देरी पर चिंता जाहिर की. केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी क्षतिपूर्ति जारी करने में दो महीने की देरी का सामना करना पड़ रहा है.

 विपक्षी दलों के शासन वाले पांच राज्यों ने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) क्षतिपूर्ति जारी करने में हो रही देरी पर चिंता जाहिर की. आम आदमी पार्टी शासित दिल्ली, तृणमूल कांग्रेस शासित पश्चिम बंगाल, कांग्रेस शासित पंजाब और राजस्थान तथा वाम मोर्चे के शासन वाले केरल के वित्त मंत्रियों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि उन्हें केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी क्षतिपूर्ति जारी करने में दो महीने की देरी का सामना करना पड़ रहा है.

जीएसटी को 1 जुलाई 2017 को लागू किया गया था. राज्यों को वादा किया गया था कि कर संग्रह कम होने की स्थिति में उन्हें पांच साल तक मासिक आधार पर क्षतिपूर्ति दी जाएगी. अगस्त और सितंबर की क्षतिपूर्ति का भुगतान बकाया है. इन पांचों राज्यों ने कहा कि संयुक्त तौर पर उनका करीब 10 हजार करोड़ रुपए बकाया है.

पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा ने संवाददाताओं से कहा, ''हमने सोचा कि हम वित्त निर्मला सीतारमण से अपील करेंगे कि वह इस मामले में निजी तौर पर दखल दें तथा संसद द्वारा पारित संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन नहीं होने दें.'' उन्होंने कहा कि यदि इस बकाया क्षतिपूर्ति का भुगतान नहीं होता है तो सभी राज्यों की स्थिति खराब होगी. यह पहली बार ऐसा हो रहा है कि जीएसटी क्षतिपूर्ति के भुगतान में देरी की जा रही है. उन्होंने कहा, ''यह एक खतरनाक स्थिति है. ऐसा पहले कभी भी नहीं हुआ.'' मित्रा ने कहा कि पश्चिम बंगाल का बकाया 1500 करोड़ रुपए है.

केरल के वित्त मंत्री थॉमस आइजैक ने कहा कि उनके राज्य को क्षतिपूर्ति के तौर पर 1600 करोड़ रुपए मिलने का अनुमान है. उन्होंने कहा, ''केरल में करीब एक सप्ताह से खजाना खाली है. यह राज्यों की वित्तीय स्थिति में केंद्र सरकार द्वारा सृजित किया गया संकट है. यह भारत के इतिहास में कभी नहीं हुआ.

कुछ भयानक होने वाला है.'' पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि यदि तत्काल क्षतिपूर्ति जारी नहीं की गई तो उनके राज्य का खजाना खाली हो सकता है.

वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा : दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि क्षतिपूर्ति भुगतान में देरी से राज्यों के ऊपर वित्तीय दबाव है. उन्होंने कहा कि दिल्ली को क्षतिपूर्ति के तौर पर 2355 करोड़ रुपए मिलने का अनुमान है. संयुक्त बयान में कहा गया कि इस देरी की कोई वजह नहीं बताई गई है. इसके कारण राज्यों को वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है. कुछ राज्यों को ओवरड्राफ्ट लेना पड़ रहा है.

टॅग्स :जीएसटी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारबजट से पहले झोली में झमाझम पैसा?, जनवरी 2026 में जीएसटी कलेक्शन 1.93 लाख करोड़ रुपये से अधिक

स्वास्थ्यतंबाकू और पान मसाला पर स्वास्थ्य उपकर 1 फरवरी से लागू, सिगरेट की लंबाई के आधार पर 2.05 रुपये से 8.50 रुपये प्रति स्टिक तक उत्पाद शुल्क लगाया गया?

कारोबारईंट-भट्टे और पान मसाला पर जीएसटी से यूपी को हर साल 1150 करोड़ रुपए का नुकसान?, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बोले-कमाई 70 फीसदी कम

कारोबारGST collections in December: नए साल में पैसों की बारिश, दिसंबर में 6.1 प्रतिशत बढ़कर 1.74 लाख करोड़ रुपये

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील