लाइव न्यूज़ :

State Assembly Elections: बीजेपी ने 340 और कांग्रेस ने  194 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए, यूपी में सबसे अधिक, देखें आंकड़े

By भाषा | Updated: September 22, 2022 16:28 IST

Five state assembly elections: लोकसभा और राज्य विधानसभाओं का चुनाव लड़ने वाले दलों के लिए एक निर्धारित समयसीमा के भीतर निर्वाचन आयोग को चुनाव प्रचार अभियान में हुए खर्च का ब्योरा देना अनिवार्य है। 

Open in App
ठळक मुद्देनिर्वाचन आयोग को दलों द्वारा किए गए खर्च संबंधी सौंपे गए। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा और पंजाब विधानसभा चुनावों में प्रचार अभियान पर 340 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए।भाजपा ने अपने उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक 221 करोड़ रुपये खर्च किए।

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस साल संपन्न हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के प्रचार अभियान में 340 करोड़ रुपये खर्च किए जबकि कांग्रेस ने इन राज्यों में 194 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए। निर्वाचन आयोग को इन दोनों दलों द्वारा किए गए खर्च संबंधी सौंपे गए। ब्योरे में यह जानकारी सामने आई है।

आयोग ने इन जानकारियों को सार्वजनिक किया है। भाजपा की ओर से दिए गए ब्योरे के मुताबिक उसने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा और पंजाब विधानसभा चुनावों में प्रचार अभियान पर 340 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए।

इसके मुताबिक, भाजपा ने अपने उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक 221 करोड़ रुपये खर्च किए जबकि मणिपुर में 23 करोड़, उत्तराखंड में 43.67 करोड़, पंजाब में 36 करोड़ से अधिक और गोवा में 19 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किये। कांग्रेस द्वारा दिए गए ब्योरे के मुताबिक, उसने इन पांच राज्यों में प्रचार अभियान पर 194 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए।

भाजपा और कांग्रेस को राष्ट्रीय दल के रूप में मान्यता प्राप्त है। लोकसभा और राज्य विधानसभाओं का चुनाव लड़ने वाले दलों के लिए एक निर्धारित समयसीमा के भीतर निर्वाचन आयोग को चुनाव प्रचार अभियान में हुए खर्च का ब्योरा देना अनिवार्य है। 

टॅग्स :चुनाव आयोगBJPकांग्रेसनरेंद्र मोदीराहुल गांधीसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर