लाइव न्यूज़ :

जुआ कारोबारियों को छोड़ने के आरोपी पांच पुलिसकर्मी निलम्बित

By भाषा | Updated: October 24, 2021 20:53 IST

Open in App

बस्ती (उत्तर प्रदेश), 24 अक्टूबर बस्ती जिले में जुआ खेलवाने के मुख्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने और पकड़े गये कुछ जुआरियों से बरामद रकम का कुछ हिस्सा हड़प लेने के आरोप में चौकी प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलम्बित कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने रविवार को बताया कि शनिवार को दक्षिण दरवाजा पुलिस चौकी के कर्मियों ने एक जगह पर जुआ खेलते हुए कुछ लोगों को पकड़ा था। श्रीवास्तव के अनुसार आरोप है कि उनके पास से बरामद की गयी पूरी धनराशि को इन पुलिसकर्मियों ने जमा नहीं की थी, साथ ही जुआ खेलवाने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की।

उन्होंने बताया कि इन आरोपों के प्रथम दृष्ट्या सही पाये जाने पर दक्षिण दरवाजा चौकी प्रभारी राजीव सिंह, हेड मुहर्रिर शक्ति प्रताप सिंह, कांस्टेबल मिथिलेश यादव, सम्पूर्णानन्द, तथा अभिनव रावत को निलम्बित कर दिया गया है।

श्रीवास्तव ने बताया कि प्रकरण की विभागीय जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए