लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में गुजरात पुलिस का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 4 पुलिसकर्मियों सहित 5 की मौत, मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर भी बड़ा हादसा

By अनिल शर्मा | Updated: February 15, 2022 11:27 IST

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, दिल्ली से गुजरात अभियुक्त लेकर जा रही गुजरात पुलिस का वाहन जयपुर के भाबरू क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होने से 4 पुलिसकर्मियों सहित 5 लोगों की मृत्यु की जानकारी दुखद है।

Open in App
ठळक मुद्दे ये हादसा तब हुआ जब गुजरात पुलिस एक अभियुक्त को दिल्ली से गुजरात ले जा रही थीहादसे में4 पुलिसकर्मियों सहित 5 लोगों की मृत्यु की जानकारी है

जयपुरः गुजरात पुलिस का वाहन राजस्थान में हादसे का शिकार हो गया है। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई है।  राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। ये हादसा तब हुआ जब गुजरात पुलिस एक अभियुक्त को दिल्ली से गुजरात ले जा रही थी।

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, दिल्ली से गुजरात अभियुक्त लेकर जा रही गुजरात पुलिस का वाहन जयपुर के भाबरू क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होने से 4 पुलिसकर्मियों सहित 5 लोगों की मृत्यु की जानकारी दुखद है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, ईश्वर उन्हें सम्बल दें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें।

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में चार की मौत

उधर, मंगलवार सुबह रायगढ़ के खोपोली में मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे के किनारे एक तेज रफ्तार ट्रक के नियंत्रण खो देने और धीमी गति से यातायात में फंसे कई वाहनों से टकरा जाने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई।  इस दुर्घटना में कुल सात लोग घायल हुए हैं, जिनमें से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और तीन को मामूली चोटें आई हैं। एक्सप्रेसवे पुलिस ने कहा, हादसा खोपोली, रायगढ़ में पुणे एक्सप्रेसवे पर आज सुबह 6:30 बजे हुआ जिसमें 7 लोग घायल हो गए, जिनमें से 4 लोगों को अस्पताल में भेज दिया गया।

टॅग्स :राजस्थानगुजरातदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?