लाइव न्यूज़ :

उन्नाव सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने किया सहायता का ऐलान

By भाषा | Updated: May 28, 2021 08:47 IST

Open in App

उन्नाव/लखनऊ, 28 मई उन्नाव जिले के फतेहपुर-84 क्षेत्र में सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवार को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता का ऐलान किया है।

पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी ने बताया कि फतेहपुर चैरासी थाना क्षेत्र के कालीमिट्टी दबौली मार्ग पर कस्बे में तेज रफ्तार अनियंत्रित जीप ने दो मोटरसाइकिल और एक साइकिल में टक्कर मार दी और फिर एक पेड़ से टकराकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि इस घटना में रितिक (पांच), राकेश (35), राजाराम (65) और आशीष (25) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सौरभ (35) ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

पुलिस अधीक्षक आंनद कुलकर्णी और जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल लिया।

इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के परिवार को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता का ऐलान किया है।

उन्होंने अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?