लाइव न्यूज़ :

नोएडा में अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: December 13, 2021 16:12 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 13 दिसंबर गौतम बुद्ध नगर के विभिन्न जगहों पर पांच लोगों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस-3 क्षेत्र के मामूरा गांव में रहने वाले राहुल नामक व्यक्ति का शव सोमवार को उसके घर में मिला है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसने कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है।

उन्होंने बताया कि सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के होशियारपुर गांव में रहने वाले पंकज ने अज्ञात कारणों से अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि थाना फेस-2 क्षेत्र के याकूबपुर गांव में रहने वाली अंजू देवी (45) ने अपने घर पर बीती रात को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि महिला दिल्ली की रहने वाली है तथा अपने पति को छोड़कर याकूबपुर गांव में रह रही थी।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि हरिकिशन नामक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। अत्यंत गंभीर हालत में उसे ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि बिसरख थाना क्षेत्र में रहने वाली मुस्कान नामक युवती ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली और अभी आत्महत्या की वजह का पता नहीं चला है।

इस बीच, सेक्टर-20 थाने के बाहर चाय की दुकान पर काम करने वाले युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

सेक्टर-20 थाने के प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि थाना के बाहर स्थित चाय की दुकान पर हरिया (35) नामक युवक करीब 10 वर्ष से काम कर रहा था। बीती रात को वह दुकान में मूर्छित अवस्था में मिला। गंभीर हालत में पुलिस ने उसे नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर उपचार के दौरान डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं, सेक्टर-26 में रहने वाली एक महिला ने पंजाब के मोहाली में रहने वाले अपने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक अन्य घटना में सेक्टर-49 थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सर्फाबाद गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करायी है कि उसकी 11 वर्षीय बेटी दो दिनों से घर से लापता है।

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि बरौला गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी 26 वर्षीय पत्नी 11 दिसंबर से घर से लापता है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?