लाइव न्यूज़ :

अंबाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भीषण हादसे में पांच यात्रियों की मौत, 12 अन्य घायल

By भाषा | Updated: December 27, 2021 12:14 IST

Open in App

अंबाला (हरियाणा), 27 दिसंबर दिल्ली जा रही एक निजी बस अंबाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह सड़क किनारे खड़ी दो अन्य पर्यटक बसों से जा टकराई, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि हादसे में 12 अन्य यात्री घायल हो गए और उन्हें अंबाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा तड़के हुआ, जब अधिकतर यात्री बसों में सो रहे थे।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान झारखंड के राहुल (21), उत्तर प्रदेश के प्रदीप कुमार (22), छत्तीसगढ़ के रोहित कुमार (53) और मेना बाई (चार) के तौर पर हुई है। एक मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

उन्होंने बताया कि हादसे में दो बसें इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं कि उन्हें क्रेन की मदद से राजमार्ग से हटाना पड़ा। दुर्घटनाग्रस्त तीनों बसें निजी थीं।

पुलिस ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि जम्मू की ओर से आ रही बस दिल्ली की ओर जा रहे किसी वाहन से आगे निकलने की कोशिश में वहां खड़ी बसों से जा टकराई। इस बस का चालक मौके से फरार हो गया है। चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए