लाइव न्यूज़ :

गौतम बुद्ध नगर में डेंगू के पांच नए मामले

By भाषा | Updated: November 20, 2021 13:29 IST

Open in App

नोएडा, 20 नवंबर उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में शनिवार को पांच मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। जनपद में डेंगू से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है और डेंगू के मामले 608 पर पहुंच गए हैं जो अब तक एक रिकॉर्ड है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान एलाइजा रिपोर्ट में पांच नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि डेंगू के 16 मरीज अभी अस्पतालों में उपचाराधीन है। उन्होंने बताया कि जनपद में अब तक 608 मरीज डेंगू से संक्रमित पाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह गंभीर है और इसकी रोकथाम व मरीजों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

जनपद के देहात तथा शहरी क्षेत्र में कई लोगों की डेंगू से मौत की चर्चा है लेकिन स्वास्थ्य विभाग इन मौतों की वजह डेंगू मानने से इनकार कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां और 20वां ओवर कहानी, आर्चर और देशपांडे की किया कमाल और 8 रन देकर 6 रन दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील