लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पांच नक्सली मारे गए

By भाषा | Updated: March 29, 2021 13:24 IST

Open in App

नागपुर, 29 मार्च महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सोमवार सुबह पुलिस के अभियान में पांच नक्सली मारे गए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि नक्सल-विरोधी अभियान अब भी जारी है।

अधिकारी ने कहा, ''गढ़चिरौली के खोबरामेंडा जंगली इलाके में चलाए गए अभियान के दौरान पांच नक्सली मारे गए हैं।''

इससे पहले एक अधिकारी ने कहा था कि शनिवार को जिला पुलिस ने एक राइफल और तीन प्रेशर कुकर बम जब्त किए थे, जिनका इस्तेमाल नक्सली कथित रूप से सुरक्षा बलों पर हमला करने की योजना के लिये कर रहे थे।

गढ़चिरौली पुलिस को सूचना मिली थी कि बड़ी संख्या में नक्सली 'नक्सल सप्ताह' मनाने के लिये यहां जुटने वाले हैं, जिसके मद्देजनर उसके सी-60 कमांडो ने हेतलकासा जंगली इलाके में शनिवार को नक्सल-विरोधी अभियान चलाया था।

पुलिस ने कहा कि 60 से 70 नक्सलियों ने सी-60 कमांडों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका सुरक्षा बलों ने जवाब दिया।

दोनों ओर से करीब एक घंटे तक गोलीबारी चली। इस दौरान नक्सली अपना सामान छोड़कर भाग गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?