लाइव न्यूज़ :

घर में आग लगने से यूपी में एक महिला और उसके 4 बच्चे जिंदा जले; मची चीख-पुकार, सीएम योगी ने की 4 लाख मुआवजे की घोषणा

By भाषा | Updated: May 11, 2023 08:01 IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतक के परिजन को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्देहादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई और तीन अन्य झुलस गए,जिनका इलाज चल रहा है।मरने वालों में एक महिला और उसके चार बच्चे शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में बुधवार को एक झोपड़ी में आग लगने से एक महिला और उसके चार बच्चों की मौत हो गयी। अधिकारियों के मुताबिक दोपहर में हुई इस घटना में परिवार के दो सदस्यों सहित तीन और लोग झुलस गए, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतक के परिजन को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

कुशीनगर के जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बताया कि माघी मठिया गांव के एक घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिसमें एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई और तीन अन्य झुलस गए, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) रमेश रंजन ने कहा कि आग जल्द ही सड़क के उस पार के तीन "पक्के" घरों में फैल गई। उन्होंने बताया कि शेर मोहम्मद के घर में आग लगते ही लोग इधर-उधर भागने लगे और मदद की गुहार लगाने लगे, उनकी दिव्यांग पत्नी फातिमा (30) अपने चार बच्चों रोकी (6), अमीना (4), आयशा (2) और खदीजा (2 महीने) के साथ एक कमरे में सो रही थीं।

पुलिस ने कहा कि महिला ने अपने बच्चों के साथ भागने की कोशिश की लेकिन नाकाम रही क्योंकि कमरे के प्रवेश द्वार पर आग लगी थी। डीएम ने बताया कि घर के दूसरे कमरे में शेर मोहम्मद के पिता शफीक (70) व मां मोतीरानी (67) सो रहे थे। उन्होंने घर से बाहर भागने की कोशिश की लेकिन वे घायल हो गए। उन्होंने बताया कि मरने वालों में शेर मोहम्मद की पत्नी और उसके चार बच्चे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन पीड़ितों को हर संभव मदद मुहैया करा रहा है और मुश्किल की घड़ी में उनके साथ है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं, साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। 

टॅग्स :गोरखपुरउत्तर प्रदेश समाचारअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह