लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में एक परिवार के पांच सदस्य मृत मिले, ढाई वर्षीय बच्ची बेहोश मिली

By भाषा | Updated: September 18, 2021 13:09 IST

Open in App

बेंगलुरु, 18 सितंबर बेंगलुरु के थिगालारापल्या इलाके में स्थित एक घर से शुक्रवार रात को पुलिस को एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव मिले जिनमें नौ माह का एक बच्चा भी शामिल है। परिवार की ढाई साल की बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना का पता तब चला जब चार दिन से बाहर गए हुए परिवार के मुखिया हल्लेगेरे शंकर घर लौटे। उन्होंने परिजनों को बार-बार आवाज दी लेकिन उन्हें जवाब नहीं मिला।

पुलिस को संदेह है कि इन सभी की मौत चार दिन पहले ही हो गई थी। उन्होंने कहा कि यह आत्महत्या का कृत्य प्रतीत हो रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों में शंकर की पत्नी भारती (51), बेटियां सिनचाना (34), सिंधुरानी (31), बेटा मधुसागर (25) और नौ माह का पोता शामिल है। चारों वयस्क अलग-अलग कमरों में छत से लगे फंदे से लटके पाए गए जबकि नवजात बिस्तर पर मिला जिसकी मौत संभवत: भूखमरी के कारण हुई। उन्होंने बताया कि शव बुरी तरह सड़ चुके थे।

पुलिस को वहां सिनचाना की ढाई साल की बच्ची मिली जो संभवत: खाने-पीने को कुछ नहीं मिल पाने के कारण बेहोश थी। पुलिस ने कहा कि बच्ची का जिंदा मिलना ‘चमत्कार’ ही है। उसे नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है। बच्ची को होश आ गया है और चिकित्सकों के मुताबिक उसकी हालत स्थिर है।

सूत्रों ने बताया कि शंकर की बड़ी बेटी अपने पति से अलग हो चुकी थी और अपने मायके में रह रही थी। छोटी बेटी यहां प्रसव के लिए आई हुई थी। पुलिस शंकर से पूछताछ कर रही है। शंकर ने पुलिस को बताया है कि परिवार में कुछ दिक्कतें थीं और उनकी एक बेटी अपने पति से अलग रह रही थी।

पुलिस ने इस संबंध में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है तथा जांच की जा रही है। पुलिस पड़ोसियों से भी पूछताछ कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो