लाइव न्यूज़ :

हिसार के निजी अस्पताल में पांच कोविड-19 रोगियो की मौत, ऑक्सीजन की कमी का आरोप

By भाषा | Updated: April 26, 2021 20:02 IST

Open in App

हिसार (हरियाणा), 26 अप्रैल हरियाणा के हिसार में एक निजी अस्पताल में पांच कोविड-19 रोगियों की सोमवार को मौत हो गई, जिसके बाद मृतकों के संबंधी अस्पताल में चिकित्सीय ऑक्सीजन की कथित कमी को उनकी मौत का कारण बताकर विरोध प्रदर्शन करने लगे।

इससे पहले हरियाणा के रेवाड़ी और गुड़गांव में कथित रूप से ऑक्सीजन की कमी के कारण आठ मरीजों की मौत हो गई थी जिसके 24 घंटे के भीतर हिसार की घटना हुई है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रेवाड़ी और गुड़गांव के दो निजी अस्पतालो में मरीजों की मौत के बारे में पूछने पर पानीपत में पत्रकारों से कहा कि इन घटनाओं की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। हालांकि उन्होंने इस बात से इनकार किया कि राज्य में ऑक्सीजन की कमी है।

उन्होंने कहा, “ हिसार में भी, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए ताकि यह पता लगाया जा सके कि मौतें कुप्रबंधन के कारण हुई हैं या कोई और वजह है।”

पुलिस ने कहा कि वह ऑक्सीजन की कमी के आरोपों की जांच करेगी। अस्पताल प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

अस्पताल में जान गंवाने वाले तीन रोगी हिसार के निवासी थे जबकि एक व्यक्ति दिल्ली से जबकि एक व्यक्ति पंजाब से संबंध रखता था।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि मृतकों के शवों को कोविड-19 से मौत के संबंध में सरकार द्वारा जारी नियमों का पालन करते हुए यहां अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

इस बीच किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिये अस्पताल के अंदर और आसपास पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अर्बन एस्टेट पुलिस थाने के प्रभारी जगदीश ने कहा कि वे मृतकों के परिवार के सदस्यों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उन्हें किसी मृतक के परिवार के सदस्य की ओर से अस्पताल की कथित लापरवाही के संबंध औपचारिक रूप से शिकायत नहीं मिली है।

उन्होंने यह भी कहा कि हिसार के मुख्य चिकित्सा अधिकारी पूरे मामले की जांच करेंगे। जरूरत पड़ी तो सीएमओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस कार्रवाई की जाएगी।

रविवार को रेवाड़ी और गुड़गांव के अस्पतालों में कथित रूप से ऑक्सीजन की कमी से चार-चार मरीजों की मौत हो गई थी जिसके बाद दोनों जिलों के प्रशासन ने घटनाओं की जांच शुरू कर दी।

गुड़गांव के अस्पताल के अधिकारियों ने इन रिपोर्टों का खंडन किया है और कहा है कि जिन की मौत हुई है, वे गंभीर रूप से बीमार थे।

इस बीच विपक्षी कांग्रेस ने ‘ऑक्सीजन की कमी’ के मुद्दे पर राज्य की भाजपा-जजपा सरकार की आलोचना की है।

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कुमारी शैलजा ने सोमवार को ट्वीट किया, “ मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर जी, हरियाणा में ऑक्सीजन की कमी से हाहाकार मचा हुआ है। लोगों की जानें जा रही हैं। हर तरफ भयावह मंजर नजर आ रहा है। हरियाणा के अस्पतालों में बिना विलंब किए ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण