लाइव न्यूज़ :

मप्र के दमोह व खरगोन में दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच की मौत

By भाषा | Updated: December 25, 2021 21:40 IST

Open in App

भोपाल, 25 दिसंबर मध्य प्रदेश के दमोह और खरगोन जिलों में शनिवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गयी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर में दमोह जिले में बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गयी।

पुलिस उप मंडल अधिकारी (एसडीओपी) अशोक चौरसिया ने बताया कि यह हादसा जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर जबेरा थाना क्षेत्र के सिंगरमपुर गांव के निकट दानीताल के जंगल में दोपहर करीब दो बजे हुआ।

उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल सवार छतरपुर निवासी मदन अहिरवार, भरत अहिरवार और मानक अहिरवार की मौके पर मौत हो गयी।

अधिकारी ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है तथा बस को जब्त कर आगे की जांच की जा रही है।

दूसरा हादसा खरगोन जिले में हुआ जहां शाम को तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक महिला और उसके 14 वर्षीय पुत्र की मौत हो गयी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिद्धार्थ चौधरी ने कहा कि हादसा ऊन थाना क्षेत्र के पनवाड़ा गांव के पास हुआ। मृतकों की पहचान मैथिली बाई और उसके बेटे ओंकार के तौर पर हुई है। हादसे के बाद कार चालक वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए