लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में एलपीजी सिलेंडर फटने के बाद मकानों के ढहने से पांच लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 23, 2021 22:08 IST

Open in App

सेलम (तमिलनाडु), 23 नवंबर शहर के करुंगलपट्टी इलाके में मंगलवार को तड़के एक घर में रसोई गैस सिलेंडर फटने के बाद तीन इमारतों के ढह जाने से तीन महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए।

मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने लोगों की मौतों पर शोक जताया और पीड़ितों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

नगर प्रशासन मंत्री के. एन. नेहरू ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद कहा कि एक घर में नमकीन और मिठाइयां बनाने के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर के उपयोग की जानकारी सरकार को मिली है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन घटना की विस्तार से जांच करेगा और दोषी के खिलाफ कार्रवाई करेगा।

अधिकारियों को संदेह है कि ऐसे सिलेंडर में विस्फोट हो सकता है। मृतकों में तीन महिलाएं शामिल हैं, जिनमें से एक की आयु 80 से ज्यादा थी।

पुलिस ने बताया कि मलबे से पांच साल की एक बच्ची सहित 12 लोगों को बाहर निकाला गया है और उन्हें एक राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें से एक की हालत गंभीर है।

जिला अधिकारी कर्मेगम एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और अग्निशमन विभाग, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और पुलिस द्वारा चलाए जा रहे बचाव अभियान की निगरानी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील