लाइव न्यूज़ :

बिहार में पांच दरिंदों ने एक नाबालिग महादलित लड़की के साथ किया गैंगरेप, चार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: October 11, 2020 16:25 IST

आरोपी शौच के लिए गई लड़की को जबरन उठा कर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपांचों आरोपियों ने पीड़िता को डरा-धमका कर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया.मामला सामने आने के बाद पुलिस इस घटना की छानबीन में जुट गई है.चिखने की आवाज सुनकर गांव वाले जब सुनसान इलाके में पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गए.

पटनाबिहार की राजधानी पटना जिले के फतुहा थाना इलाके में एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. इसमें एक 15 वर्षीय नाबालिग महादलित लड़की के 5 लडकों के द्वारा मिलकर सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया है.

इसमें दरिन्दों के द्वारा लड़की को जबरन उठाकर ले जाया गया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. पीड़िता अपने घर से शौच के लिए गई हुई थी.

दरिंदे उसे उठाकर पुनपुन नदी किनारे ले गये. जहां पीड़िता को डरा-धमका कर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया. फिर उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए. मामला सामने आने के बाद पुलिस इस घटना की छानबीन में जुट गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिग शौच के लिए गांव से बाहर गई थी तभी गांव के पांच लड़कों ने उसे जबरन उठा लिया और सुनसान जगह में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.

युवती की चिखने की आवाज सुनकर गांव वाले जब सुनसान इलाके में पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गए. इस घटना के बाद पीडिता जैसे-तैसे अपने घर पहुंची. उसने मामले की जानकारी पिता को दी.

पिता ने महिला थाना को फोन किया, जहां से फतुहा थाने को इस घटना के बारे में बताया गया. पीड़िता के बयान पर सामूहिक दुष्कर्म के इस मामले में पटना पुलिस ने पांच को आरोपी बनाया है.

पटना पुलिस इनमें से चार को गिरफ्तार कर चुकी है. पटना के ग्रामीण एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सिंटू कुमार, अजीत, गजब और लाला यादव को गिरफ्तार किया गया है.

एक अन्य शख्स ऑटो चालक है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. पीड़िता का 164 का बयान दर्ज कर महिला पुलिस की अभिरक्षा में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है.

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी