लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस का गैर मान्यता प्राप्त टीका लगाने के मामले में निजी प्रयोगशाला सील, पांच लोग हिरासत में

By भाषा | Updated: February 16, 2021 22:51 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 15 फरवरी जनपद गौतम बुद्ध नगर के दादरी क्षेत्र में मंगलवार को कोरोना वायरस का गैर मान्यता प्राप्त टीका लगाए जाने के मामले में एक निजी पैथोलॉजी (विकृति विज्ञान) प्रयोगशाला को सील कर दिया गया।

दादरी थाने के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें दादरी में स्थित एक निजी पैथोलॉजी प्रयोगशाला (पैथ-लैब) में कुछ लोग कोरोना वायरस का गैर मान्यता प्राप्त टीका नि:शुल्क लगाते दिख रहे थे।

उन्होंने बताया कि ये लोग एक निजी कंपनी के टीके को कोरोना वायरस का टीका बताकर टीकाकरण कर रहे थे। इसी दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उसने भारी मात्रा में गैर मान्यता प्राप्त टीकों की खुराक जब्त की तथा पांच लोगों का हिरासत में लिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि औषधि निरीक्षक तथा स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

दादरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक संजीव सारस्वत ने बताया कि कोविड-19 से बचाव के लिए केंद्र सरकार द्वारा कोविशील्ड और को- वैक्सीन टीकों को मान्यता दी गई है। इनके अलावा देश में अन्य किसी टीके को मान्यता नहीं दी गई है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को जीटी रोड स्थित एक प्रयोगशाला में एक निजी कंपनी का टीका लोगों को लगाया जा रहा था, जिसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को लग गई।

उन्होंने बताया कि जब तक स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची, तब तक 18 लोगों को नि:शुल्क टीका लगाया जा चुका था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट