लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में तेजाब छिड़ककर पांच बेसहारा कुत्तों की बेरहमी से हत्या, पशु प्रेमियों में आक्रोश

By भाषा | Updated: September 4, 2021 13:38 IST

Open in App

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा तेजाब छिड़ककर पांच बेसहारा कुत्तों की बेरहमी से हत्या पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। अमानवीय क्रूरता की इस घटना को लेकर आक्रोशित पशु प्रेमियों ने पुलिस से मांग की है कि इसके आरोपियों को जल्द से जल्द ढूंढकर गिरफ्तार किया जाए। पशु हितैषी संस्था "पीपुल फॉर एनिमल्स" की इंदौर इकाई की अध्यक्ष प्रियांशु जैन ने शनिवार को "पीटीआई-भाषा" को बताया, "हमें हमारी हेल्पलाइन पर सूचना मिली थी कि उज्जैन के नागझिरी थाना क्षेत्र में पांच बेसहारा कुत्तों के मुंह पर अज्ञात लोगों ने बुधवार तड़के तेजाब छिड़क दिया और इससे बुरी तरह घायल जानवर दर्द से तड़प रहे हैं।" उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय नागरिकों ने पांचों कुत्तों का नजदीकी पशु चिकित्सालय में इलाज कराया। लेकिन चार से आठ साल की उम्र वाले इन जानवरों की जान नहीं बचाई जा सकी। जैन ने बताया कि उन्होंने इंदौर से करीब 50 किलोमीटर दूर नागझिरी पहुंचकर पुलिस के आला अफसरों से मुलाकात की और उन्हें इस अमानवीय घटना का ब्योरा दिया जिसके बाद स्थानीय थाने में शुक्रवार देर शाम अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 428 और 429 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।उन्होंने कहा, "बेसहारा कुत्तों को बेरहमी से जान से मारने की घटना पर कई पशु प्रेमी स्तब्ध और आक्रोशित हैं। हम चाहते हैं कि पुलिस इस मामले के आरोपियों को जल्द से जल्द ढूंढकर गिरफ्तार करे।" इस बीच, मामले की जांच कर रहे नागझिरी पुलिस थाने के उप निरीक्षक लिवान कुजूर ने फोन पर बताया, "बेसहारा कुत्तों पर तेजाब छिड़ककर उन्हें जान से मारने वाले व्यक्तियों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। हम इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखकर उनका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

क्राइम अलर्टइंदौर में खौफनाक हादसा: पिता-पुत्र ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक को कार से कुचलकर मार डाला, Airbnb पेंटहाउस विवाद से भड़का खूनी खेल, 13 मार्च को फ्लैट में हुई थी शिफ्ट?

भारतआसाराम बापू इलाज के लिए इंदौर पहुंचे, बेटे नारायण साईं पेशी पर कोर्ट में पेश, पिता-पुत्र का एक ही शहर में संयोग

क्राइम अलर्टIndore: ग्राफिक्स डिजाइनर के पास मिला 12.87 ग्राम ड्रग्स, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को दबोचा

भारतIndore fire: रबर कारोबारी सहित 7 की जलकर दर्दनाक मौत, बिहार से इलाज के लिए आए थे परिजन

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो