लाइव न्यूज़ :

FIVE Assembly Election 2023: विधानसभा चुनाव में 1700 सीएपीएफ और राज्य पुलिस की कंपनियां तैनात, जानें कब है वोटिंग और मतगणना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 27, 2023 18:42 IST

FIVE Assembly Election 2023: सीएपीएफ की एक कंपनी में लगभग 70-80 कर्मी होते हैं, जबकि एक बटालियन में लगभग 1,000 जवान होते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में सात से 30 नवंबर के बीच मतदान होगा।5 राज्यों में मतगणना तीन दिसंबर को होगी।लगभग 25-30 बटालियनों को स्थायी रूप से तैनात किया है।

FIVE Assembly Election 2023: पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए केंद्रीय सुरक्षा और राज्य पुलिस बलों की अनुमानित 1,700 कंपनियों को तैनात किए जाने की उम्मीद है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में सात से 30 नवंबर के बीच मतदान होगा और मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

नक्सली खतरे की आशंका को ध्यान में रखते हुए केवल छत्तीसगढ़ में दो चरणों - सात नवंबर (20 सीटें) और 17 नवंबर (70 सीटें) में मतदान होगा। सूत्रों ने कहा कि इन सुरक्षा बलों की आवाजाही के लिए समन्वय प्रमुख आंतरिक सुरक्षा बल - सीआरपीएफ द्वारा किया जाएगा और टुकड़ियों में अन्य राज्यों की कुछ विशेष पुलिस इकाइयों के अलावा सीमा सुरक्षा बल, आईटीबीपी, एसएसबी और सीआईएसएफ जैसे अन्य केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) भी होंगे।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में अपनी पहले से मौजूद इकाइयों के अलावा लगभग 400 कंपनियों को तैनात करेगा। छत्तीसगढ़ में उसने मुख्य रूप से नक्सल विरोधी अभियानों के लिए लगभग 25-30 बटालियनों को स्थायी रूप से तैनात किया है।

आईटीबीपी, बीएसएफ, सीआईएसएफ और एसएसबी सामूहिक रूप से 600 से अधिक कंपनियां भेजेंगे, जबकि बाकी कर्मी विभिन्न राज्य पुलिस बलों और इंडिया रिजर्व बटालियन (आईआरबी) से लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर लगभग 1,700 कंपनियों को तैनात किया जा रहा है, जिनमें लगभग 1.5 लाख कर्मचारी शामिल हैं।

सूत्रों ने कहा कि कुछ और इकाइयों को तैयार रखा जाएगा और नवंबर के पहले सप्ताह के आसपास उन्हें भेजा जाएगा। सीएपीएफ की एक कंपनी में लगभग 70-80 कर्मी होते हैं जबकि एक बटालियन में लगभग 1,000 जवान होते हैं।

टॅग्स :विधानसभा चुनावविधानसभा चुनाव 2023मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023चुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?