लाइव न्यूज़ :

क्रेडिट कार्ड सेवा प्रदाता बनकर लोगों को ठगने वाले पांच गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 15, 2021 18:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जून दिल्ली में कथित तौर पर खुद को क्रेडिट कार्ड सेवा प्रदाता बताकर लोगों को आकर्षक उपहार देने के बहाने ठगने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें चार महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सरस्वती विहार के निवासी राहुल राठौड़ (30), बुराड़ी की निवासी मुस्कान (21) और काजल (22), रोहिणी की सोनम और मुकुंदपुर की रहने वाली बबिता (22) के रूप में की गई है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात को पुलिस को सूचना मिली कि रोहिणी सेक्टर-16 में एक फर्जी कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा है। रोहिणी के पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल ने कहा, “पुलिस ने उस जगह पर छापा मारा जहां कॉल सेंटर का मुखिया राठौड़ और चार महिला सहायक मौजूद थे। जब उससे कॉल सेंटर संचालित करने का प्रमाण पत्र मांगा गया तब वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका।”

पूछताछ के दौरान राठौड़ ने खुलासा किया कि उसे अपने साथियों ब्रजेश और दिनेश की सहायता से फोन नंबर और क्रेडिट कार्ड के विवरण मिलते थे जिसके इस्तेमाल से वह लोगों को ठगता था। डीसीपी ने कहा कि राठौड़ फोन नंबरों पर कॉल करता था और पहले लिखा हुआ कुछ पढ़ता था जिससे लोगों को विश्वास ही जाए कि क्रेडिट कार्ड सेवा प्रदाता से कॉल आई है।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी लोगों को आकर्षक उपहार, गिफ्ट कार्ड, वीआईपी मनी सेविंग कार्ड स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं के बारे में बताता था। आरोपी झांसे में आए लोगों से इन योजनाओं के लाभ के बदले बैंक खातों में पैसा जमा करने को कहता था।

पुलिस ने कहा कि लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिलता था और उनके पैसे भी आरोपियों को पहुंच जाते थे। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के पास से एक लैपटॉप, छह मोबाइल फोन, एक प्रिंटर, आरोपियों के बैंक खातों के दस्तावेज बरामद किए गए और आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

भारत अधिक खबरें

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना