लाइव न्यूज़ :

‘फिट इंडिया’ अभियान दो लाख से अधिक स्कूलों का अभिन्न अंग : रिजिजू

By भाषा | Updated: November 27, 2020 20:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 नवंबर ‘फिट इंडिया’ अभियान देश में दो लाख से अधिक स्कूलों का अभिन्न हिस्सा है और इसके तहत होने वाली गतिविधियों को उनके पाठ्यक्रम में भी शामिल किया गया है। यह बात शुक्रवार को केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने कही।

मंत्री भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे, जिसका आयोजन 200 किलोमीटर लंबे वॉकाथन में हिस्सा लेने वालों को सम्मानित करने के लिए किया गया। इसकी शुरुआत राजस्थान के जैसमलेर में 31 अक्टूबर को की गई थी।

विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस के 90 कर्मियों ने तीन दिनों के ‘फिट इंडिया’ वॉकाथन में हिस्सा लिया था जिसका समापन दो नवंबर को हुआ।

रिजिजू ने कहा, ‘‘हमारे प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) का सपना और लक्ष्य है कि नागरकों को शारीरिक रूप से तंदुरूस्त रहने के लिए प्रोत्साहित किया जाए ताकि वे तंदुरूस्त एवं समृद्ध देश का निर्माण कर सकें। प्रधानमंत्री द्वारा पिछले वर्ष 29 अगस्त को ‘फिट इंडिया’ आंदोलन की शुरुआत करने के बाद से हमने इसे मिशन के तौर पर लिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अभी तक दो लाख से अधिक स्कूल ‘फिट इंडिया’ का प्रमाण पत्र हासिल कर चुके हैं और वे ‘फिट इंडिया’ सप्ताह जैसी गतिविधियां चलाते हैं। इन स्कूलों में फिटनेस पाठ्यक्रम का अभिन्न हिस्सा है।’’ वह लोधी रोड में आईटीबीपी के मुख्यालय में बोल रहे थे।

उन्होंने जैसलमेर वॉकाथन में हिस्सा लेने वालों को पदक ओर प्रमाण पत्र दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए