लाइव न्यूज़ :

मैसुरु में पहली बार भाजपा की पार्षद सुनंदा पलनेथरा बनीं मेयर, सत्तारूढ़ कांग्रेस और जदएस गठबंधन को झटका, 36 पर भारी 22 सदस्य

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 25, 2021 22:17 IST

भाजपा प्रत्याशी पलनेथरा को 26 और कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी को 22 वोट मिले। जद (एस) मतदान से दूर रही।

Open in App
ठळक मुद्देबहुजन समाज पार्टी का एक पार्षद है जबकि पांच निर्दलीय हैं।2019 में कांग्रेस जद(एस) सरकार गिरने के बाद भी शहर में दोनों पार्टियों का गठबंधन जारी था।भाजपा ने पलनेथरा को उतारा, कांग्रेस की उम्मीदवार शांता कुमारी थीं।

मैसुरुः  कर्नाटक के मैसुरु में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पार्षद पहली बार महापौर बनी है। शहर में सत्तारूढ़ कांग्रेस और जनता दल (एस) के गठबंधन के टूटने के बाद भाजपा की पार्षद सुनंदा पलनेथरा महापौर निर्वाचित हुईं।

मैसुरु नगर निगम के 64 सदस्यों में से भाजपा के 22, कांग्रेस के 19, जद (एस) के 17 और बहुजन समाज पार्टी का एक पार्षद है जबकि पांच निर्दलीय हैं। राज्य में 2019 में कांग्रेस जद(एस) सरकार गिरने के बाद भी शहर में दोनों पार्टियों का गठबंधन जारी था। भाजपा ने पलनेथरा को उतारा, कांग्रेस की उम्मीदवार शांता कुमारी थीं।

जद (एस) मतदान से दूर रही। भाजपा प्रत्याशी पलनेथरा को 26 और कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी को 22 वोट मिले। इलेक्टोरल कॉलेज में से शहर से भाजपा के दो विधायकों और एक सांसद ने भी पलनेथरा को अपना मत दिया। सूत्रों के मुताबिक, माना जाता है कि एक निर्दलीय पार्षद ने भी उनके पक्ष में वोट दिया है।

उन्होंने बताया कि महापौर के तौर पर पलनेथरा का कार्यकाल सिर्फ छह महीने का होगा। पुलनेथरा ने पत्रकारों से कहा, “मैं जीत से बेहद खुश हूं और मैं मैसुरु के सभी पार्षदों, निर्वाचित प्रतिनिधियों और लोगों का आभार व्यक्त करती हूं। मैं मैसुरु की बेहतरी के लिए सब कुछ करूंगी।”

मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई, पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा, मैसुरु के सांसद प्रताप सिम्हा, जिला प्रभारी मंत्री एस टी सोमशेखर और विधायक एस ए रामदास और नागेंद्र ने पलनेथरा को बधाई दी। नवनिर्वाचित महापौर को बधाई देते हुए बोम्मई ने कहा, "वर्षों की मेहनत के बाद मैसुरु को भाजपा का महापौर मिला है। मैं सुनंदा पलनेथरा को बधाई देता हूं। मैं सभी पार्षदों, सांसद, विधायक, मैसुरु के प्रभारी मंत्री एस टी सोमशेखर को बधाई देता हूं।"

येदियुरप्पा ने ट्वीटर पर कहा, '‘भाजपा को महापौर का पद मिलना इस बात का पुख्ता संकेत है कि पार्टी की जड़ें और मजबूत हो रही रही हैं।” मैसुरु नगर निगम का गठन 1983 में हुआ था तब से भाजपा का कोई भी पार्षद महापौर नहीं बन पाया था। 

टॅग्स :BJPकांग्रेसबीएस येदियुरप्पाकर्नाटकKarnataka
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"