लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान जारी

By भाषा | Updated: February 9, 2021 11:12 IST

Open in App

अमरावती, नौ फरवरी आंध्र प्रदेश में 2,723 पंचायत सीटों पर चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान हो रहा है।

अधिकारी ने बताया कि मतदान सुबह साढ़े छह बजे शुरू हुआ और अपराह्न साढ़े तीन बजे तक चलेगा।

उन्होंने कहा कि मतगणना शाम चार बजे शुरू होगी।

वार्ड सदस्यों की 20,157 सीटों के लिये भी चुनाव हो रहे हैं। मतदान चार चरणों में 21 फरवरी तक चलेगा। मंगलवार को प्रथम चरण का मतदान हो रहा है।

पंचायती राज विभाग के अनुसार 3,249 पंचायत सरपंचों के पद के लिए चुनाव होने थे जिनमें से 525 को सर्वसम्मति से चुन लिया गया।

नेल्लोर जिले के एक गांव के लिए किसी ने नामांकन नहीं भरा।

सरपंच के पद के लिए 7,506 उम्मीदवार मैदान में हैं और वार्ड सदस्य के लिए 43,601 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया है।

मतदान मतपत्र से हो रहा है और किसी राजनीतिक पार्टी के चुनाव चिह्न का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए