लाइव न्यूज़ :

जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए पहले चरण का मतदान

By भाषा | Updated: November 23, 2020 19:49 IST

Open in App

जयपुर, 23 नवंबर राजस्थान के 21 जिलों में पंचायत समिति व जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन के लिए पहले चरण का मतदान सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ। अधिकारियों के अनुसार शाम पांच बजे तक 59.67 प्रतिशत मतदान हुआ।

राज्य निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि इन जिलों में 10,131 मतदान केंद्रों पर सुबह 7.30 बजे मतदान शुरू हुआ। दोपहर तीन बजे तक 48.08 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले जबकि शाम पांच बजे तक यह आंकड़ा 59.67 प्रतिशत रहा।

कुल मिलाकर चार चरणों में मतदान होना है। प्रवक्ता के अनुसार अजमेर, बांसवाड़ा, बाड़मेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, झालावाड़, झुझूंनूं, नागौर, पाली, प्रतापगढ़, राजसमंद, सीकर, टोंक, और उदयपुर जिले की 65 पंचायत समितियों के 1,310 सदस्यों और उनसे संबंधित जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान हुआ है।

पहले चरण में 10,131 मतदान केंद्रों पर कुल 72 लाख 38,066 मतदाता पंजीकृत हैं। सभी चरणों के मतदान के बाद आठ दिसंबर को मतगणना करवाई जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम