लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में पहले चरण के पंचायत चुनाव मंगलवार को

By भाषा | Updated: February 8, 2021 18:40 IST

Open in App

अमरावती, आठ फरवरी आंध्र प्रदेश की 2,723 पंचायतों के लिये पहले चरण के चुनाव के तहत मंगलवार को मतदान होगा।

पंचायती राज विभाग की एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि 20,157 वार्ड सदस्यों को चुनने के लिए चुनाव होगा।

मतदान सुबह साढ़े छह बजे शुरू होगा और दोपहर साढ़े तीन बजे तक चलेगा जबकि मतगणना शाम चार बजे शुरू होगी।

चुनाव चार चरणों में होगा और 21 फरवरी तक चलेगा।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि 3249 पंचायत सरपंचों के लिए चुनाव हो रहे हैं, जिसमें से 525 सरपंचों को निर्विरोध चुन लिया गया है जबकि नेल्लोर जिले के एक गांव में कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ है।

सरपंच पद के लिए 7506 उम्मीदवार जबकि वार्ड सदस्यों के लिए 43,601 प्रत्याशी मैदान में हैं।

चुनाव मत पत्रों के जरिए होगा और इसमें किसी राजनीतिक पार्टी के चिन्ह का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि 29,732 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें से 3458 की पहचान संवेदनशील और 3594 की अति संवेदनशील के तौर पर की गई है।

विज्ञप्ति के मुताबिक, कोविड-19 के अनुरुप सभी जरूरी एहतियाती उपाय किए गए हैं तथा सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त हैं और संक्रमित मतदाताओं को पीपीई किट उपलब्ध कराई जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए