लाइव न्यूज़ :

मेलानिया ट्रंप को जवाब नहीं सूझा जब बच्ची ने पूछा, अमेरिका कितना बड़ा है, क्या वह बहुत दूर है?

By एसके गुप्ता | Updated: February 25, 2020 20:04 IST

दक्षिण दिल्ली में स्थित सर्वोदय सह-शिक्षा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मेलानिया ने एक घंटे से भी ज्यादा का वक्त बिताया और इस दौरान विभिन्न कक्षाओं के छात्रों से बातचीत की। केजी के छात्रों के लिये विद्यालय में बनाए गए गतिविधि कक्ष में अमेरिका की प्रथम महिला छोटे बच्चों के साथ बैठीं। उस वक्त क्ले मॉडल बना रहे छात्रों से भी मेलानिया ने बातचीत की।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका कितना बड़ा है?” एक अन्य लड़की ने पूछा, “क्या अमेरिका बहुत दूर है?मेलानिया उनके पास पहुंचीं और उनके साथ मिलकर कुछ बनाने लगीं।

अमेरिकी प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप मंगलवार को जब दिल्ली के एक सरकारी स्कूल पहुंचीं तो केजी क्लास के बच्चों ने उनसे ‘अमेरिका कितना बड़ा है?’, ‘क्या वह बहुत दूर है?’ और ‘आपका पसंदीदा कार्टून पात्र कौन सा है?’- जैसे कई सवाल पूछे।

दक्षिण दिल्ली में स्थित सर्वोदय सह-शिक्षा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मेलानिया ने एक घंटे से भी ज्यादा का वक्त बिताया और इस दौरान विभिन्न कक्षाओं के छात्रों से बातचीत की। केजी के छात्रों के लिये विद्यालय में बनाए गए गतिविधि कक्ष में अमेरिका की प्रथम महिला छोटे बच्चों के साथ बैठीं। उस वक्त क्ले मॉडल बना रहे छात्रों से भी मेलानिया ने बातचीत की।

शिक्षिकाओं ने जब छात्रों से पूछा कि क्या वे मेलानिया से कुछ पूछना चाहेंगे तो एक उत्साहित बच्ची ने पूछा, “अमेरिका कितना बड़ा है?” एक अन्य लड़की ने पूछा, “क्या अमेरिका बहुत दूर है?” इन सवालों पर मुस्कुराते हुए प्रथम महिला ने जवाब दिया और बच्चों से पूछा कि वे क्ले से क्या बना रहे हैं?

छात्रों का एक अन्य समूह ब्लॉक से कुछ बना रहा था। मेलानिया उनके पास पहुंचीं और उनके साथ मिलकर कुछ बनाने लगीं। एक छात्रा ने उनसे पूछा, “प्रथम महिला के तौर पर आप क्या करती हैं?” एक छोटे बच्चे ने जब उनसे पूछा कि आपका पसंदीदा कार्टून पात्र कौन सा है तो वे खिल खिलाकर हंस दीं।

मेलानिया ने जवाब दिया, “टॉम एंड जैरी मेरे पसंदीदा कार्टून पात्र हैं।” मेलानिया ने चौथी कक्षा के बच्चों के साथ उनकी ‘हैप्पीनेस क्लास’ के दौरान ध्यान भी किया। थोड़ी देर ध्यान के बाद उन्होंने कहा, “मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।” आम आदमी पार्टी ने 2018 में ‘हैप्पीनेस क्लास’ की शुरुआत की थी। मेलानिया ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ सोमवार से भारत की दो दिवसीय यात्रा हैं।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्राडोनाल्ड ट्रम्पमेलानिया ट्रंपदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप