लाइव न्यूज़ :

NASA में चुने जाने के बाद बेटी मजाक में कहती थी- एक दिन अंतरिक्ष में उसका अपहरण हो जाएगा, कल्पना के पिता ने साझा की यादें

By भाषा | Updated: October 25, 2019 13:13 IST

पिता ने याद करते हुए कहा, ''कल्पना केवल मेरी बेटी नहीं थी, वह पूरे भारत और अमेरिका की बेटी थी।’’ उन्होंने कहा, ''करनाल से लेकर कैलिफोर्निया तक लोग उन्हें (कल्पना) प्यार करते थे और उनके निधन के बाद ही मुझे पता चला कि उन्होंने कितने लोगों के दिलों में जगह बनाई और कितनों को प्रेरित किया था।''

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला के 86 वर्षीय पिता बनारसी लाल चावला ने कहा कि अंतरिक्ष में जाने वाली पहली भारतीय महिला कल्पना केवल उनकी बेटी नहीं थी, बल्कि वह पूरे भारत और अमेरिका की बेटी थीं। कल्पना चावला के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री बृहस्पतिवार को मुंबई फिल्मोत्सव में दिखाई गई।

भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला के 86 वर्षीय पिता बनारसी लाल चावला ने कहा कि अंतरिक्ष में जाने वाली पहली भारतीय महिला कल्पना केवल उनकी बेटी नहीं थी, बल्कि वह पूरे भारत और अमेरिका की बेटी थीं।

बनारसी लाल चावला ने अपनी बेटी को याद करते हुए कहा, ‘‘करनाल से लेकर कैलिफोर्निया तक लोग उन्हें (कल्पना) प्यार करते थे और उनके निधन के बाद ही मुझे पता चला कि उन्होंने कितने लोगों के दिलों में जगह बनाई और कितनों को प्रेरित किया था।

कल्पना केवल मेरी बेटी नहीं थी, वह पूरे भारत और अमेरिका की बेटी थी।’’ कल्पना चावला के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री बृहस्पतिवार को मुंबई फिल्मोत्सव में दिखाई गई।

‘नैट जियो’ के अधिकारियों ने बताया कि ‘मेगा आइकन्स’ टीवी सीरीज के तहत अंग्रेजी और हिंदी में ‘नेशनल जियोग्राफिक’ द्वारा निर्मित 45 मिनट की इस डॉक्यूमेंट्री में कल्पना चावला के जीवन से रूबरू कराया गया है। इसमें उनके माता-पिता और निकट मित्रों के साक्षात्कार दिखाए गए हैं। बनवारी लाल ने कहा, ‘‘मैं चाहता हूं कि कल्पना के काम से पूरी दुनिया लाभ ले।’’

उन्होंने कहा कि यह फिल्म भावी पीढ़ी को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करेगी। कल्पना का जन्म 1962 में करनाल में हुआ था और 2003 में कोलंबिया अंतरिक्ष यान हादसे में उनका निधन हो गया था। उनके साथ चालक दल के अन्य छह सदस्यों की भी मौत हो गई थी।

कल्पना को याद करते हुए भावुक हुए उनके पिता ने कहा, ‘‘सितारे ही उनकी बेटी के साथी थे। उन्हें अंतरिक्ष इतना आकर्षित करता था कि नासा में चुने जाने के बाद वह मजाक में कहा करती थीं कि एक दिन बाह्य अंतरिक्ष में उनका अपहरण हो जाएगा।’’

टॅग्स :कल्पना चावलालोकमत हिंदी समाचारनासाइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील