लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: श्रद्धालुओं का सबसे छोटा जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना

By सुरेश डुग्गर | Updated: August 3, 2018 16:52 IST

अभी तक 2,67,911 तीर्थयात्री मंदिर में दर्शन कर चुके हैं। हालांकि यह पवित्र हिमलिंग 10 दिन पहले पूरी तरह पिघल चुका है।

Open in App

नई दिल्ली, 3 अगस्त: अमरनाथ स्थित पवित्र हिमलिंग के पिघलने की खबरों के बावजूद जम्मू से शुक्रवार को सबसे छोटा जत्था 484 यात्रियों का अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ है। जबकि पिछले 36 दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या भी एक नया रिकॉर्ड बना चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि यह यात्रा 28 जून को शुरू हुई और अभी तक सुचारू रूप से चल रही हैं। अब तक 2.67 लाख श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक रूप से निर्मित हिम शिवलिंग के जल्दी पिघलने के कारण पिछले सप्ताह से लेकर अब तक यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यहां भगवती नगर आधार शिविर से आज तड़के कड़ी सुरक्षा में 13 वाहनों में सवार होकर 454 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। पुलिस ने बताया कि कल अमरनाथ यात्रा के 36वें दिन 1,974 यात्रियों ने पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन किए। अभी तक 2,67,911 तीर्थयात्री मंदिर में दर्शन कर चुके हैं। हालांकि यह पवित्र हिमलिंग 10 दिन पहले पूरी तरह पिघल चुका है।

यह भी सच्चाई है कि श्रद्धालुओं की आस्था, श्रद्धा व उत्साह के आगे हिमलिंग के पिघलने की खबर और कश्मीर के हालात बेमानी साबित हुए हैं। 28 जून से शुरू हुई यात्रा में अब तक करीब 2.67लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में हिमलिंग के दर्शन किए हैं, जो कि रिकार्ड है। अभी यात्रा संपन्न होने में 23 दिन का समय शेष बचा है। अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अनुसार अगर इस तरह ही शिव भक्तों का आगमन जारी रहा तो पहले के सारे रिकार्ड टूट जाएंगे।

आंकडों पर नजर डाली जाए तो वर्ष 2004 में करीब चार लाख, 2005 में 5 लाख 2006 में 2.65 लाख, वर्ष 2007 में 2.13 लाख, वर्ष 2008 में 4.98 लाख और 2009 में 3.73 लाख श्रद्धालुओं ने यात्रा की थी। इस बार 21 दिनों में ही 1.90 लाख भक्तों ने दर्शन करके नया रिकार्ड बनाया है।

हालांकि जब से यात्रा शुरू हुई है तब से लेकर कश्मीर में हिंसा का माहौल बना हुआ है, लेकिन देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं के कदम नहीं रुके हैं। वर्ष 1988 में मात्र 96 हजार श्रद्धालुओं ने यात्रा की थी, उसके बाद श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर वृद्धि होती गई। वर्ष 2008 में अमरनाथ भूमि विवाद के बाद जम्मू में बड़ा आंदोलन हुआ, जम्मू बंद रहा, लेकिन यात्रा पर कोई असर नहीं पड़ा।

इस बार मौसम खराब होने के साथ साथ हिंसा के कारण कई बार यात्रा को स्थगित किया गया है, लेकिन श्रद्धालुओं की संख्या में कोई कमी नहीं आई है। डेढ़ लाख में से एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने जम्मू स्थित आधार शिविर में न जाकर सीधे पहलगाम व बालटाल से यात्रा की है। जबकि करीब एक लाख श्रद्धालु ही यात्री निवास से जत्थे में शामिल होकर यात्रा पर गए हैं। इसके अलावा हजारों की संख्या में कुछ श्रद्धालुओं ने बिना पंजीकरण के दर्शन किए हैं।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :अमरनाथ यात्राजम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप