लाइव न्यूज़ :

नए आपराधिक कानून के तहत पहली FIR दिल्ली नहीं मध्यप्रदेश में दर्ज हुई, गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 1, 2024 16:19 IST

मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया कि पहला मामला ग्वालियर में दर्ज किया गया था। उन्होंने कहा कि यह झूठ है कि पहला मामला एक स्ट्रीट वेंडर के खिलाफ दर्ज किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्दे अमित शाह ने स्पष्ट किया कि पहला मामला ग्वालियर में दर्ज किया गया थानई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास सड़क में बाधा डालने के लिए एक स्ट्रीट वेंडर के खिलाफ नहींनई आपराधिक संहिता आज से लागू हो गई है

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया है कि नई आपराधिक संहिता, भारतीय न्याय संहिता के तहत पहला मामला मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सुबह 12.10 बजे दर्ज की गई। इससे पहले, रिपोर्टों में कहा गया था कि नए आपराधिक कोड के तहत पहला मामला नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास सड़क में बाधा डालने के लिए एक स्ट्रीट वेंडर के खिलाफ दायर किया गया था।

मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया कि पहला मामला ग्वालियर में दर्ज किया गया था। उन्होंने कहा कि यह झूठ है कि पहला मामला एक स्ट्रीट वेंडर के खिलाफ दर्ज किया गया था। पहला मामला ग्वालियर में 1.80 लाख रुपये की मोटरसाइकिल की चोरी के लिए रात 12.10 बजे दर्ज किया गया था।

दिल्ली में पहला मामला स्टेशन के पास सड़क बाधित करने के आरोप में एक रेहड़ी-पटरी वाले के खिलाफ दर्ज किया गया था। यह देश का पहला मामला नहीं था।  एफआईआर नई आपराधिक संहिता की धारा 285 के तहत दर्ज की गई थी।

दिल्ली में प्राथमिकी तब दर्ज की गई जब रविवार रात गश्त पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने सड़क पर पानी की बोतलें और गुटखा बेचते हुए एक रेहड़ी-पटरी वाले को देखा। अस्थायी स्टॉल ने सड़क को बाधित कर दिया था और  बार-बार इसे हटाने के लिए कहने के बाद भी जब बात नहीं बनी तब पुलिस को एफआईआर दर्ज करनी पड़ी।

एफआईआर की कॉपी में कहा गया है कि रेहड़ी-पटरी वाले ने कल देर रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास एक फुटओवर ब्रिज के नीचे अपनी दुकान लगाई थी। वह आदमी सड़क पर पानी, बीड़ी और सिगरेट बेच रहा था और इस रुकावट के कारण जनता को परेशानी हो रही थी। उप-निरीक्षक ने उस व्यक्ति को सड़क से ठेला हटाने के लिए कई बार कहा, लेकिन उसने बात नहीं मानी। उप-निरीक्षक ने कई राहगीरों से जांच में शामिल होने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया, फिर उप-निरीक्षक ने ई-प्रमाण एप्लिकेशन का उपयोग करके एक वीडियो शूट किया।

बता दें कि नई आपराधिक संहिता आज से लागू हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "आजादी के करीब 77 साल बाद हमारी आपराधिक न्याय प्रणाली पूरी तरह से 'स्वदेशी' हो रही है। यह भारतीय लोकाचार पर कार्य करेगा। 75 साल बाद इन कानूनों पर विचार किया गया और आज से जब ये कानून लागू हुए हैं तो अंग्रेज के कानून निरस्त होकर और भारतीय संसद में बने कानूनों को व्यवहार में लाया जा रहा है। 'दंड' की जगह अब 'न्याय' होगा। देरी के बजाय स्पीडी ट्रायल और त्वरित न्याय मिलेगा। पहले, केवल पुलिस के अधिकारों की रक्षा की जाती थी, लेकिन अब, पीड़ितों और शिकायतकर्ताओं के अधिकारों की भी रक्षा की जाएगी...' मैं विश्वास के साथ कहता हूं कि ये तीनों कानून के लागू होने के बाद सबसे आधुनिक न्याय प्रणाली का सृजन करेगी।"

टॅग्स :अमित शाहमध्य प्रदेशNew DelhiPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?