लाइव न्यूज़ :

गुजरात में 90 प्रतिशत पात्र आबादी को दी गई कोविड टीके की पहली खुराक: स्वास्थ्य मंत्री

By भाषा | Updated: October 21, 2021 15:20 IST

Open in App

अहमदाबाद, 21 अक्टूबर गुजरात की पात्र आबादी के 90 प्रतिशत लाभार्थियों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है जबकि 47 प्रतिशत लाभार्थियों को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

गांधीनगर में पटेल ने संवाददाताओं से कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में टीके की सौ करोड़ खुराक देने की उपलब्धि के लिए देशवासियों को बधाई देते हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, गुजरात में 18 वर्ष की आयु के लगभग 4.93 करोड़ से ज्यादा लोग हैं जो कोविड रोधी टीका लगवाने के पात्र हैं।

मंत्री ने बताया कि पूर्वाह्न 10 बजे तक लगभग 4.41 करोड़ लोगों या 90 प्रतिशत आबादी को पहली खुराक दी जा चुकी है जबकि 2.35 करोड़ लोगों को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है। पटेल ने कहा, “लाभार्थी जनसंख्या के कम कम से 90 प्रतिशत लोगों को पहली खुराक दी जा चुकी है जबकि 2.32 करोड़ या 47 प्रतिशत लोगों को दूसरी खुराक भी दी गई है। मैं लोगों से आगे आकर टीकाकरण करवाने का आग्रह करता हूं ताकि हम राज्य की सौ प्रतिशत आबादी को पहली खुराक दे सकें।”

मंत्री ने बताया कि सूरत, जूनागढ़ और गांधीनगर नगर निगमों और अहमदाबाद, जूनागढ़, महिसागर तथा तापी जिलों में सौ प्रतिशत आबादी को टीके की पहली खुराक लग चुकी है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा अब तक 15,500 गांवों में भी शतप्रतिशत टीकाकरण हो चुका है।

पटेल ने कहा कि वह अगले 15 दिन में गुजरात में सभी पात्र लोगों को टीके की पहली खुराक देने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात में अभी टीके की लगभग 40 लाख खुराक उपलब्ध हैं इसलिए लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए