लाइव न्यूज़ :

अजीत जोगी के निधन के बाद बेटे अमित ने किया ट्वीट, कहा- मैंने ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ ने भी खोया अपना पिता

By सुमित राय | Updated: May 29, 2020 17:28 IST

अजीत के निधन के बाद उनके बेटे अमित जोगी ने ट्वीट कर कहा कि आज उनके साथ छत्तीसगढ़ ने भी अपना पिता खो दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी का शुक्रवार को रायपुर में निधन हो गया।जोगी ने दोपहर बाद 3.30 बजे रायपुर स्थित श्री नारायणा अस्पताल अंतिम सांस ली।

छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी का शुक्रवार को रायपुर में निधन हो गया। वह लगभग 20 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। 74 वर्षीय जोगी ने शुक्रवार को दोपहर बाद 3.30 बजे रायपुर स्थित श्री नारायणा अस्पताल अंतिम सांस ली।

अजीत जोगी के निधन के बाद उनके बेटे अजीत जोगी ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया और कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के सिर से आज उसके पिता का साया उठ गया। उन्होंने कहा कि आज उनके साथ छत्तीसगढ़ ने भी अपना पिता खो दिया है।

ढाई करोड़ लोगों के परिवार को छोड़ गए

अजीत जोगी ने ट्वीट में लिखा, "वेदना की इस घड़ी में मैं निशब्द हूं। परम पिता परमेश्वर माननीय अजीत जोगी जी की आत्मा को शांति और हम सबको शक्ति दे। उनका अंतिम संस्कार उनकी जन्मभूमि गौरेला में कल होगा।"

अमित ने आगे लिखा, "20 वर्षीय युवा छत्तीसगढ़ राज्य के सिर से आज उसके पिता का साया उठ गया। केवल मैंने ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ ने नेता नहीं, अपना पिता खोया है। माननीय अजीत जोगी जी ढाई करोड़ लोगों के अपने परिवार को छोड़ कर, ईश्वर के पास चले गए। गांव-गरीब का सहारा, छत्तीसगढ़ का दुलारा, हमसे बहुत दूर चला गया।"

साल 2000 में बने थे छत्तीसगढ़ के पहले सीएम

बिलासपुर के पेंड्रा में जन्मे अजीत ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। उसके बाद उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा ज्वॉइन की और मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के सुझाव पर राजनीति में आ गए। भारतीय प्रशासनिक सेवा से राजनीति में आए अजीत जोगी वर्तमान में मारवाही क्षेत्र से विधायक थे।

अजीत जोगी साल 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के दौरान 1 नवंबर 2000 को राज्य के पहले मुख्यमंत्री बने और साल 2003 तक मुख्यमंत्री रहे। राज्य में साल 2003 में हुए विधानसभा के पहले चुनाव में कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी से पराजित हो गई थी। राज्य में कांग्रेस नेताओं से मतभेद के चलते जोगी ने साल 2016 में नयी पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) का गठन कर लिया था और वह उसके प्रमुख थे।

टॅग्स :अजीत जोगीछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

क्राइम अलर्टअनोखा चोर! कांग्रेस कार्यालय से चुराए 72 नल, पीछे छोड़ गया 'रोमांटिक' नोट

भारतTrain Cancelled: जून में रेल यात्रा करना होगा मुश्किल, 77 ट्रेनें रद्द होने से बढ़ीं यात्रियों की मुश्किलें

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज