लाइव न्यूज़ :

लखनऊ में आपराधिक गुटों के बीच गोलीबारी, एक कुख्यात अपराधी मारा गया

By भाषा | Updated: January 6, 2021 22:50 IST

Open in App

लखनऊ, छह जनवरी उत्तर प्रदेश की राजधानी के गोमतीनगर में बुधवार शाम दो आपराधिक गुटों के बीच गोलीबारी में एक कुख्यात अपराधी की मौत हो गयी और उसका एक साथी एवं एक राहगीर घायल हो गए।

गोलीबारी में मारा गया अजीत सिंह (39) मऊ जिले का कुख्यात अपराधी था। उसके खिलाफ 17 मामले दर्ज थे, जिसमें से पांच मामले हत्या से जुड़े थे। अजीत ब्लॉक प्रमुख भी रहा था।

लखनऊ के पुलिस आयुक्त डी के ठाकुर ने ‘भाषा’ को बताया कि अजीत सिंह अपने साथी मोहर सिंह के साथ शाम करीब साढ़े आठ बजे जीप से गोमती नगर में विभूति खंड के कठौता जा रहा था, तभी मोटरसाइकिल सवार तीन हमलावरों ने उन दोनों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिसके जवाब में अजीत सिंह की तरफ से भी गोलियां चलायी गयीं।

उन्होंने बताया कि गोलीबारी में अजीत सिंह और मोहर सिंह घायल हो गये तथा वहां से गुजर रहे राहगीर आकाश को भी गोली लगी।

ठाकुर ने बताया कि तीनों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अजीत को मृत घोषित कर दिया, जबकि मोहर सिंह और आकाश का इलाज चल रहा है और दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

उन्होंने बताया कि अजीत सिंह एक कुख्यात अपराधी था और उसके खिलाफ करीब 17 मामले दर्ज थे, जिसमें से पांच हत्या के मामले थे। उसे आपराधिक गतिविधियों के कारण 31 दिसंबर को जिला बदर घोषित किया गया था।

उन्होंने बताया कि दोनो पक्षों की ओर से करीब 20 से 25 राउंड गोलियां चलाई गईं।

ठाकुर ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि गोली मारने वाले अजीत के पूर्व परिचित थे और किसी पुरानी रंजिश के चलते यह गोलीबारी की घटना हुई है।

उन्होंने कहा कि ऐसी जानकारी मिली है कि पूर्व में अजीत ब्लॉक प्रमुख भी रहा था ।

पुलिस आयुक्त के मुताबिक, पुलिस की कई टीम फरार आरोपियों की तलाश कर रही हैं और पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ।

गोमती नगर में शाम को अचानक गोलियां चलने से हड़कंप मच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?