लाइव न्यूज़ :

ड्यूटी के दौरान झुलसे दिल्ली के अग्निशमन कर्मी की मौत

By भाषा | Updated: October 27, 2021 14:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर बाहरी दिल्ली के नरेला में एक फैक्ट्री में आग बुझाने के दौरान झुलसे 31 वर्षीय अग्निशमन कर्मी की बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मृतक प्रवीण कुमार हरियाणा के रोहतक जिले के पाकासमा गांव के निवासी थे और डीएसआईआईडीसी नरेला (भोरगढ़) अग्निशमन स्टेशन में तैनात थे।

बाहरी दिल्ली के नरेला में एक फैक्ट्री में लगी आग को बुझाने के दौरान वह झुलस गए थे। 10 जून, 2019 को बुनियादी प्रशिक्षण पूरा करने के बाद वह दिल्ली अग्निशमन सेवा से जुड़े थे। कुमार को विभाग के अधिकारियों ने बेहतरीन और उन्नत दमकल कर्मी बताया है।

अधिकारियों ने बताया कि नौ अक्टूबर को एक अग्निशमन अभियान के दौरान विस्फोट की वजह से इमारत के गिरने की घटना में वह और तीन अन्य दमकलकर्मी घायल हो गए। अग्निशमन विभग के अनुसार बाहरी दिल्ली के नरेला औद्योगिक इलाके में सुबह सात बजकर 15 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी जिसके बाद दमकल के 33 वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए