लाइव न्यूज़ :

ईशनिंदा की आग पहुंची कश्मीर घाटी में, कुछ हिस्सों में बंद की गई मोबाइल इंटरनेट सेवा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 10, 2022 15:08 IST

टीवी पर पैगंबर मोहम्मद की शान में की गई गुस्ताखी के मामले में बढ़ते हुए विवाद को देखते हुए सरकार ने कश्मीर घाटी में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बैन करने का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपैगंबर मोहम्मद की शान में की गई गुस्ताखी की आग श्रीनगर भी पहुंची सरकार ने सुरक्षा कारणों से घाटी के कई संवेदनशील इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बैन कियाइसके अलावा श्रीनगर डाउनटाउन में सार्वजनिक परिवहन पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है

श्रीनगर: पैगंबर मोहम्मद की शान में की गई गुस्ताखी के मामले में केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी द्वारा की गई दो प्रवक्ताओं के निलंबन के बाद भी ये आग थमती हुई नहीं दिखाई दे रही है।

इस घटना के लिए वैश्विक स्तर पर आलोचना की शिकार हुई केंद्र सरकार डैमेज कंट्रोल की भरसक कोशिश कर रही है लेकिन इस घटना को लेकर जनमानस में गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है।

यही कारण है कि कश्मीर की आवाम ने भी इस मामले में विरोध दर्ज कराया है और सरकार को सुरक्षा कारणों से घाटी में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बैन करने का फैसला करना पड़ा है।

इस मामले में जानकारी देते हुए जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने जानकारी दी की ईश निंदा के कारण हो रहे विरोध को देखते हुए  शुक्रवार को घाटी के संवेदनशील इलाकों में इंनटनेट सेवाओं को बंद रखा गया।

राज्य के प्राशासनिक अधिकारियों ने बताया कि कानून-व्यवस्था की सूचारू स्थिति को बनाए रखने के लिए शहर और घाटी में महत्वपूर्ण संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बलों की विशेष तैनाी की गई है।

इसके साथ सुरक्षा बलों ने श्रीनगर के पुराने शहर, जिसे डाउनटाउन भी कहा जाता है। वहां सार्वजनिक परिवहन को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। हालांकि, लाल चौक, बटमालू और आसपास के इलाकों में सुरक्षाबलों की कड़ी निगरानी में कार्यालय और स्कूल खुले हैं और सड़कों पर यातायात भी जारी है।

श्रीनगर के सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि किसी भी तरह के अफवाहों को फैलाने से रोकने के लिए घाटी में अस्थाई तौर पर मोबाइल इंटरनेट बंद किया गया है। इसके साथ ही अधिकारियों ने कहा कि घाटी में सुरक्षाबल लगातार गश्त कर रहे हैं और हालात शांतिपूर्ण हैं और कही से भी किसी अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं है।

मालूम हो कि बीते दिनों एक टीवी डिबेट में भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता नुपूर शर्मा ने बहस के दौरान पैगंबर मोहम्मद को लेकर आपत्तिजनक बातें कह दी थी, जिसके बाद से केवल भारत ही नहीं बल्कि विश्व के कई देशों के मुस्लिमों ने विरोध जताया है। इतना ही इस मसले पर कई मुस्लिम देशों ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। 

जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने आनन-फानन में प्रवक्ता नुपूर शर्मा को एक और सदस्य के साथ पार्टी की सदस्यता से निलंबित कर दिया और मामले में सफाई भी दी की भारतीय जनता पार्टी नुपूर शर्मा के बयान की निंदा करती है और इस तरह के बयान पार्टी द्वारा कभी स्वीकार नहीं किये जाएंगे। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :जम्मू कश्मीरनूपुर शर्माBJPइंटरनेट पर पाबंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा