लाइव न्यूज़ :

मुंबई में कबाड़ की दुकान में लगी आग

By भाषा | Updated: January 19, 2021 14:44 IST

Open in App

मुंबई, 19 जनवरी मुंबई के कुर्ला क्षेत्र में मंगलवार सुबह कबाड़ की एक दुकान में आग लगने से तीन लोग झुलस गए। महानगरपालिका के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दुकान में सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर आग लगी। यहां कई तरह के कबाड़ पड़े थे और सामानों को काटने में इस्तेमाल करने के लिए गैस सिलिंडर भी रखा था।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका के एक अधिकारी ने बताया कि दमकल कर्मियों ने सुबह 11 बजे इसे ‘लेवल-2’ का आग घोषित किया। इस घटना में झुलसे तीन लोगों को निकाय संचालित राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियों की अभी प्रतीक्षा की जा रही है।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर 10 दमकल वाहन, पानी के टैंकर तथा एम्बुलेंस समेत अन्य जरूरी सामान भेजे गए हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश अभी जारी है। आग लगने के पीछे की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए