लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में हरिकेश नगर मेट्रो स्टेशन के पास लगी आग, 20 से अधिक झोपड़ियां जलकर खाक

By भाषा | Updated: February 7, 2021 09:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात फरवरी दक्षिण पूर्वी दिल्ली के ओखला फेज दो में हरिकेश नगर मेट्रो स्टेशन के पास शनिवार देर रात आग लग गई, जिसमें 20 से अधिक झोंपड़ियां जल कर खाक हो गईं।

पुलिस ने बताया कि इस दौरान किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग पहले कपड़ों की कतरन में लगी, जो बाद में झुग्गियों में फैल गई और करीब 20 से 22 झुग्गियां इसकी चपेट में आ गईं। वहां पर खड़ा एक ट्रक भी इसकी चपेट में आ गया।

दिल्ली दमकल सेवा के अनुसार, आग लगने की सूचना देर रात दो बजकर 23 मिनट पर मिली, जिसके बाद शुरुआत में दमकल की सात गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं।

उसने बताया कि दमकल की कुल 26 गाड़ियों को तैनात किया गया है और आग पर काबू पा लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए