लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के ठाणे में रसायन गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं

By भाषा | Updated: January 6, 2021 13:53 IST

Open in App

ठाणे, छह जनवरी महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक ऐसे गोदाम में आग लगने की घटना सामने आई है, जहां अपशिष्ट रसायनों के ड्रामों को रखा जाता है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

गणेशपुरी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आग में किसी के झुलसने की खबर नहीं है। आग मंगलवार को भिवंडी तालुका के रेवती गांव में स्थित गोदाम में रात करीब 11 बजकर 30 मिनट पर लगी। आग के बाद इलाके में धुआं फैल गया और स्थानीय लोग गोदाम से खराब गंध आने की शिकायत करने लगे।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर दो दमकल वाहनों को भेजा गया और करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि अभी तक आग लगने के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए