लाइव न्यूज़ :

बिहार के सीतामढ़ी जिले में दबंगों ने लगा दी होटल में आग, जिंदा जल गई 5 साल की मासूम बच्ची और एक मूक-बधिर स्टाफ

By एस पी सिन्हा | Updated: June 1, 2023 17:23 IST

इस दौरान होटल में रखे छह गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया, जिससे आग और भड़क गई। आगजनी की सूचना पर मिलने पर मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम ने वहां पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के सीतामढ़ी जिले के एक होटल में आग लगा देने की खबर सामने आई है। इस हादसे में एक पांच साल की बच्ची और एक मूक-बधिर स्टाफ की मौत हो गई है। यही नहीं होटल का संचालक भी बेहोशी के आलम में खेतों में मिला है।

पटना: बिहार के सीतामढ़ी जिले से दिल दहलाने वाली एक घटना सामने आई है, जिसमें दबंगों ने होटल मालिक की पांच साल की मासूम बेटी और एक मूक-बधिर स्टाफ को जिंदा जला दिया है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त दोनों ही होटल के पिछले हिस्से में सो रहे थे। होटल और उसके आसपास की सात दुकानें भी जल गई हैं। वहीं होटल संचालक कुछ दूर पर बेहोश मिला है।

क्या है पूरा मामला

घटना नगर थाना क्षेत्र के बरियारपुर फोरलेन की है। बुधवार की रात करीब 1.30 बजे के आसपास दो लोग मुंह पर गमछा बांधकर आए। होटल का दरवाजा नॉक किया। इसके बाद अंदर से संचालक बैजू शाह की बड़ी बेटी आई तो उसके पिता के बारे में पूछा। इस पर बेटी ने कहा कि पापा बाहर की तरफ गए हैं। दोनों लोग उधर निकल गए। मामले में बोलते हुए बेटी ने बताया कि मैंने बताया कि पापा बाहर की तरफ गए हैं और वो पापा के पीछे चले गए। 

जानकारी के अनुसार, घर से जाने के आधे घंटे बाद आग लगाई गई है। घटना पर बोलते हुए संचालक की बड़ी बेटी ने बताया कि पास में 112 नंबर वाली पुलिस की गाड़ी लगी थी। मैंने उनको भी बोला तो उन्होंने नहीं सुनी। इतने में अंदर सो रही मां किरण देवी भी अपने दो बेटों के साथ छिपने निकल गई। आगजनी में सात दुकान जलकर राख हो गए। इस आगजनी में दुकान में रखा लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गया है। 

दो लोगों के जलने से हुई मौत

इस अग्निकांड दुकान में सोए एक मूक बधिर युवक और छह साल की एक बच्ची जल गई। इस दौरान होटल में रखे छह गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया, जिससे आग और भड़क गई। आगजनी की सूचना पर मिलने पर मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम ने वहां पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया। पुलिस सात बजे मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

होटल का संचालक खेतों में बेहोश मिला

होटल संचालक बैजू साह इस दौरान गायब थे, जिससे पहले लोगों को लगा कि उनकी ही मौत हुई है। लेकिन वह बगल के खेत में बेहोश पड़े थे। जांच करने पहुंची नगर थाना की पुलिस इस मामले पर कुछ भी कहने से इनकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर रही। इसके बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। 

टॅग्स :बिहारPoliceआग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील