लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: वैष्णो देवी भवन के पास दुकान में लगी आग, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

By अंजली चौहान | Updated: February 3, 2023 18:44 IST

वैष्णो देवी भवन के पास एक दुकान में आग लगने के कारण अफरा-तफरी का माहौल हो गया, लेकिन जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे कटरा वैष्णो देवी भवन के पास दुकान में लगी आग।शुक्रवार को वैष्णो देवी भवन के पास दुकान में आग लगी।घटना में किसी के घायल होने की कोई जानकारी नहीं है।

कटरा: जम्मू-कश्मीर में कटरा में वैष्णो देवी भवन के पास स्थित एक दुकान में आग लगने की सूचना मिली है। दुकान में आग लगने से पूरी दुकान जलकर खाक हो गई, दुकान में रखा कीमती सामान जलकर राख हो गया। आग की सूचना मिलते ही आनन-फानन में आग बुझाने के लिए प्रयास शुरू हो गए।  जानकारी के मुताबिक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। इस हादसे में अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। 

शुक्रवार को लगी इस आग में एक बड़ा हादसा होने से बच गया। पुलिस के मुताबिक, घटना के कारण यात्रा में कोई बाधा नहीं आई है। भक्त सुचारू रूप से यात्रा कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। 

बता दें कि इससे पहले भी वैष्णो देवी भवन परिसर में आग लगने की घटना सामने आई थी। कालिका भवन के पास काउंटर नंबर दो के नजदीक आग लगी थी। देखते ही देखते आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया और आग बाकी हिस्सों में भी फैल गई थी। यहां वीआईपी गेट के पास काउंटिंग रूम में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी। इसके बाद आग कैश रूम तक पहुंच गई जहां काफी नुकसान हुआ था। 

टॅग्स :वैष्णो देवी मंदिरJammuजम्मू कश्मीरअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे