लाइव न्यूज़ :

यूपीः गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में लगी आग, कई दस्तावेज जलकर खाक

By IANS | Updated: January 8, 2018 23:10 IST

रिकॉर्ड रूम में आग लगने और उसमें महत्वपूर्ण दस्तावेजों के स्वाहा हो जाने में लोगों को साजिश का अंदेशा हो रहा है

Open in App

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के गृहजनपद स्थित बाबा राघव दास (बीआरडी) मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य कार्यालय और उससे सटे रिकॉर्ड रूम में सोमवार को आग लग गई। अग्निशमन दल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। रिकॉर्ड रूम में रखे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जल गए। जिलाधिकारी राजीव रौतेला ने आग लगने के कारणों की जांच के लिए सीएफओ डी.के. सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की है।

सोमवार सुबह बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ऑफिस और उससे पार स्थित रिकॉर्ड रूम में अचानक आग लग गई। आग लगने से हरकत में आए कॉलेज प्रशासन ने अग्निशमन दल को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के आग पर काबू पाया।

फिलहाल आग लगने की वजह का पता नहीं चला है। कर्मचारियों ने बताया कि चार आलमारियों में रखी कई गोपनीय फाइलें जल गई हैं। हालांकि मेडिकल कॉलेज प्रशासन इस बारे में अभी कुछ भी नहीं बता रहा है। अग्निशमन विभाग के मुताबिक, मेडिकल कॉलेज में प्रधानाचार्य कार्यालय तथा उससे सटे रिकॉर्ड रूम में अचानक आग लग गई, जिससे कई दस्तावेज नष्ट हो गए। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रशासन व पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

ऑक्सीजन की आपूर्ति रोक दिए जाने के कारण एक दिन में दर्जनों बच्चों की मौत की घटना के कारण बीआरडी मेडिकल कॉलेज अस्पताल सुर्खियों में आया था। ठेकेदार ने बकाया पैसों का भुगतान न किए जाने के कारण ऑक्सीजन की आपूर्ति रोक दी थी। ठेकेदार का पैसा घपलों के कारण बकाया रह गया था। घपलों की जांच के आदेश दिए गए थे। जांच के दौरान रिकॉर्ड रूम में आग लगने और उसमें महत्वपूर्ण दस्तावेजों के स्वाहा हो जाने में लोगों को साजिश की बू आने लगी है।

 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमेडिकल किटयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल