लाइव न्यूज़ :

कोलकाता: प्रिया सिनेमा में शो के दौरान आग लगी, कोई हताहत नहीं

By भाषा | Updated: August 6, 2018 05:07 IST

सूत्रों ने बताया कि सिनेमा हॉल के मालिक के परिवार के चार सदस्य और एक कर्मचारी छत पर फंस गये। दमकलकर्मियों ने उन्हें बाहर निकाला।

Open in App

कोलकाता, 6 अगस्तः देशप्रिय पार्क क्षेत्र में प्रिया सिनेमा में आज देर रात के शो के दौरान आग लग गई। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शो खत्म होने के कुछ समय पहले ही रात लगभग दस बजकर 15 मिनट पर ऑडिटोरियम में धुंआ भरने के बाद दर्शकों को जल्दी से बाहर निकाला गया। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची।

सूत्रों ने बताया कि सिनेमा हॉल के मालिक के परिवार के चार सदस्य और एक कर्मचारी छत पर फंस गये। दमकलकर्मियों ने उन्हें बाहर निकाला। पश्चिम बंगाल के अग्निशमन सेवा मंत्री सोवन चटर्जी और दमकल के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

चटर्जी ने बताया कि छत पर फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। सूत्रों ने शार्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई है। मंत्री ने बताया कि सभी दृष्टिकोणों से हादसे की जांच की जायेगी। भूतल रेस्तरां से आग लगने की आशंका के दृष्टिकोण की भी जांच की जायेगी।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :कोलकाताभीषण आग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत