लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु के रेस्टोरेंट में भीषण आग, 5 की झुलसने से मौत

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 8, 2018 08:09 IST

बेंगलुरु के केआर मार्केट में स्थित कैलाश बार एंड रेस्टोरेंट में देर रात करीब ढाई बजे आग लग गई।

Open in App

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने के कारण 5 लोगों की मौत हो गई। इस भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया है। केआर मार्केट में स्थित कैलाश बार एंड रेस्टोरेंट में देर रात करीब ढाई बजे आग लग गई। हादसे के वक्त रेस्टोरेंट के 5 कर्मचारी अंदर ही सोए हुए थे और आग में झुलस कर उनकी मौत हो गई।

हादसा सब्जी मंडी इलाके की कुंबारा सांघा बिल्डिंग में हुआ। जहां ग्राउंड फ्लोर पर कैलाश बार और रेस्टोरेंट है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची गई। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों से आग पर काबू पाया गया।

जब ये हादसा हुआ उस वक्त वहां के कर्मचारी अंदर सो रहे थे। आग लगने से बाद वो वहां फंस गए और उसकी चपेट में आकर मौत का शिकार हो गए। मरने वालों में स्वामी (23), प्रसाद (20), मंजूनाथ (45), कीर्ति (24) और महेश (35) शामिल हैं। इस बार का लाइसेंस आरवी दयाशंकर के नाम पर है। हालांकि, आग से कितना नुकसान हुआ इसका अनुमान नहीं लगाया जा सका है।

 

 

टॅग्स :भीषण आगलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टहरदोई रोडवेज बस स्टैंडः तेज रफ्तार कार ने पीछे से खड़ी बस में मारी टक्कर, ब्लास्ट, देखिए वीडियो

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

कारोबारमीना अल-अहमदी रिफाइनरी के बाद 'मीना अब्दुल्ला' को बनाया निशाना, ड्रोन हमले के बाद कुवैत में दो तेल रिफाइनरी में लगी आग?

क्राइम अलर्टदिल्ली-इंदौर में बड़़ा हादसाः जिंदा जले 17 लोग?, मृतक परिजन को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि, पीएम मोदी ने जताया शोक

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील