लाइव न्यूज़ :

नोएडा एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग लगी, हुआ धमाका, युवकों ने कूदकर बचाई जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 25, 2022 11:03 IST

मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के सेक्टर 148 के पास तीन युवक कहीं जा रहे थे, उसी बीच उनकी टेरैनो कार के टायर में अचानक आग लग गई।

Open in App
ठळक मुद्देनोएडा एक्सप्रेसवे पर चलती कार में बीती रात को आग लग गई आग कार के टायर फटने के कारण लगाकार में तीन युवक थे जो कूदकर अपनी जान बचाई

नोएडाः नोएडा एक्सप्रेसवे पर चलती कार में बीती रात को आग लग गई और उसमें सवार तीन लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के सेक्टर 148 के पास तीन युवक कहीं जा रहे थे, उसी बीच उनकी टेरैनो कार के टायर में अचानक आग लग गई।

अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आग ने देखते ही देखते पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया एवं तीनों युवकों ने चलती कार से कूदकर अपनी जान बचाई। उन्होंने बताया कि दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आसपास के लोगों का कहना है कि जब कार में आग लगी थी तो जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके के वजह से लोगों में दहशत फैल गई।

इसी एक्सप्रेसवे पर साल 2019 में बिहार की ओर जाने वाली एक यात्री बस पलट गयी थी जिसमें 12 लोग घायल हुए थे। यह हादसा शाम पांच बजे सेक्टर 39 पुलिस थाना क्षेत्र में हुई थी।  वहीं पिछले साल  एक्सप्रेसवे के पास एक अज्ञात वाहन से टक्कर के कारण बाइक सवार युवक की मौत हुई थी। नोएडा एक्सप्रेसवे-यमुना एक्सप्रेसवे पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

टॅग्स :नॉएडानोएडा समाचारसड़क दुर्घटनाआग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर