लाइव न्यूज़ :

सीरम इंस्टीट्यूट बिल्डिंग में आग, 5 लोग जिंदा जले, सीएम ठाकरे ने दिए जांच के आदेश, पीएम ने जताया दुख

By अनुराग आनंद | Updated: January 21, 2021 20:14 IST

पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट के बिल्डिंग में आग लगने की खबर सामने आ रही है। मौके पर आग पर काबू के लिए दमकल की 10 गाड़ियां पहुंच गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसीरम इंस्टीट्यूट में कोरोना वैक्सीन तैयार किया जाता है।सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया कोरोना वायरस के खिलाफ चार और वैक्सीन पर काम कर रहा है।

पुणे: पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मंजरी परिसर की एक इमारत में बृहस्पतिवार को आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इससे पहले, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा कि आग की घटना से कोविशील्ड टीकों के निर्माण को कोई नुकसान नहीं हुआ है। कोविड-19 के राष्ट्रव्यापी टीकाकरण कार्यक्रम के लिए ‘कोविशील्ड’ टीके का निर्माण सीरम संस्थान के मंजरी केन्द्र में ही किया जा रहा है।

महापौर मुरलीधर मोहोल ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि आग की घटना में जान गंवाने वाले पांच लोग भवन के तल पर काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अग्निशमन अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान शव बरामद किये। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि राज्य सरकार ने घटना की जांच के आदेश दे दिये हैं। पुलिस उपायुक्त नम्रता पाटिल ने कहा कि अपराह्न करीब पौने तीन बजे सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के परिसर में स्थित एसईजेड 3 भवन के चौथे और पांचवें तल पर आग लग गई।

उन्होंने कहा, ''नौ लोगों को भवन से बाहर निकाल लिया गया है। '' घटना के वायरल हुए वीडियो में भवन से धुआं उठता दिख रहा है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है।

पुणे पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता ने कहा कि जिस भवन में आग लगी, उसमें फंसे सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। घटना में कोई घायल नहीं हुआ। उन्होंने कहा, ''आग बुझाने वाले पानी के 15 टैंकरों को काम में लगाया गया और शाम करीब साढ़े चार बजे उसपर काबू पा लिया गया।''

अधिकारी ने कहा, ''आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। फर्नीचर, तार, कैबिन जलकर राख हो गए हैं। जहां आग लगी, उन तलों पर कोई महत्वपूर्ण मशीनरी अथवा उपकरण नहीं रखे थे। '' पवार ने कहा, ''मैंने पुणे नगर निगम से घटना के बारे में जानकारी ली है और इस घटना की विस्तृत जांच करने का निर्देश दिया गया है।''

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पत्रकारों से कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बिजली संबंधी खामी के चलते आग लगी। ठाकरे ने कहा, ''प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग वहां नहीं लगी जहां कोविड-19 टीकों का निर्माण किया जा रहा है बल्कि उस इकाई में लगी है जहां बीसीजी टीके बनाए जा रहे हैं।''

टॅग्स :कोरोना वायरसअग्निकांडकोरोनावायरस वैक्सीनपुणेआग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

क्राइम अलर्टहरदोई रोडवेज बस स्टैंडः तेज रफ्तार कार ने पीछे से खड़ी बस में मारी टक्कर, ब्लास्ट, देखिए वीडियो

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

कारोबारमीना अल-अहमदी रिफाइनरी के बाद 'मीना अब्दुल्ला' को बनाया निशाना, ड्रोन हमले के बाद कुवैत में दो तेल रिफाइनरी में लगी आग?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत