लाइव न्यूज़ :

Video: दिल्ली के सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल में 'छावा' की स्क्रीनिंग के दौरान लगी आग, मची अफरातफरी

By रुस्तम राणा | Updated: February 26, 2025 20:01 IST

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि शाम 4:15 बजे फिल्म छावा के शो के दौरान पीवीआर सिनेमा में फिल्म स्क्रीन के एक हिस्से में आग लगने से सिनेमा देखने वालों में दहशत फैल गई।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के सेलेक्ट सिटी वॉक मॉल में बुधवार शाम को फिल्म स्क्रीनिंग के दौरान एक सिनेमा हॉल में आग लग गईफिल्म स्क्रीन के एक हिस्से में आग लगने से सिनेमा देखने वालों में दहशत फैल गईहालांकि, यह एक मामूली आग थी और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है

नई दिल्ली: दिल्ली के सेलेक्ट सिटी वॉक मॉल में बुधवार शाम को फिल्म स्क्रीनिंग के दौरान एक सिनेमा हॉल में आग लग गई। समाचार एजेंसी पीटीआई को एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि शाम 4:15 बजे फिल्म छावा के शो के दौरान पीवीआर सिनेमा में फिल्म स्क्रीन के एक हिस्से में आग लगने से सिनेमा देखने वालों में दहशत फैल गई। एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि जैसे ही हॉल में आग लगने का अलार्म बजा, सभी लोग बाहर निकलने के लिए दौड़ पड़े। उन्होंने बताया कि सिनेमा हॉल को खाली करा लिया गया।

कोई हताहत नहीं हुआ

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें शाम 5:42 बजे आग लगने की सूचना मिली और छह दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। हालांकि, यह एक मामूली आग थी और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि शाम 5:55 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि उन्हें साकेत सिटीवॉक मॉल से शाम 5.57 बजे आग लगने की सूचना मिली। पुलिस ने एक बयान में कहा, "हमें आग लगने की सूचना मिली और फोन करने वाले ने पुलिस को बताया कि कुछ लोग अंदर फंसे हुए हैं। टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाई गई। आग लगने से कोई हताहत नहीं हुआ।"

 

टॅग्स :दिल्लीPVR Cinemas
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?