लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के पालघर स्थित एक रासायनिक संयंत्र में लगी भीषण आग, 1 व्यक्ति की मौत, अग्निशमन अभियान जारी

By अनिल शर्मा | Updated: April 21, 2022 13:15 IST

पालघर अग्निशमन विभाग ने इसकी सूचना दी। विभाग ने कहा कि फायर फाइटिंग ऑपरेशन जारी है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। 

Open in App
ठळक मुद्देपालघर अग्निशमन विभाग ने कहा कि आग बुझाने का काम जारी हैमुंबई के खार इलाके में भी गुरुवार सुबह 11 बजे एक सात मंजिला इमारत में आग लग गई

पालघर: महाराष्ट्र के पालघर के तारापुर औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक रासायनिक संयंत्र में भीषण आग लग गई है। पालघर अग्निशमन विभाग ने इसकी सूचना दी। विभाग ने कहा कि फायर फाइटिंग ऑपरेशन जारी है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। 

वहीं मुंबई के उपनगर खार में भी गुरुवार सुबह सात मंजिला इमारत में आग लगने की सूचना है। एक नगर निगम अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। आग सुबह करीब 11 बजे खार (पश्चिम) में गुरु गंगेश्वर मार्ग स्थित नोथन विला इमारत की चौथी मंजिल पर बने एक फ्लैट में लगी।

अधिकारी ने बताया कि दमकल की कम से कम आठ गाड़ियां, पानी के टैंकर, एम्बुलेंस और अन्य अग्निशमन के उपकरण मौके पर भेजे गए और आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

टॅग्स :अग्निकांडआगमुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो