लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः आजाद मार्केट के बाद आनंद पर्वत औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में लगी आग, अभियान के दौरान फटा सिलेंडर, 14 घायल

By अनिल शर्मा | Updated: April 9, 2022 09:41 IST

आज सुबह आनंद पर्वत औद्योगिक क्षेत्र में अग्निशमन अभियान के दौरान सिलेंडर विस्फोट में कुल 9 लोग घायल हो गए, जिसमें 6 अग्निशामक और एक नागरिक घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में शनिवार सुबह दो जगहों पर आग की घटनाओं में 14 लोग घायल हो गए दोनों ही जगहों पर बचाव कार्य के दौरान सिलेंडर में विस्फोट की वजह से दमकल कर्मी घायल हो गएपहली घटना आजाद मार्कट में तो दूसरी आनंद पर्वत इलाके में एक फैक्ट्री में घटित हुई

दिल्लीःदिल्ली में शनिवार सुबह दो जगहों पर आग लगने की घटनाएं हुईं। पहली घटना आजाद मार्केट और दूसरी आनंद पर्वत औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में घटित हुई। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ही जगहों पर अभियान के दौरान सिलेंडर में विस्फोट हुआ जिसमें 14 लोगों के घायल होने की सूचना है।

बताया जा रहा है कि आनंद पर्वत औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में लगी शनिवार सुबह आग लग गई। आग बुझाने के लिए मौके पर 12 दमकल की गाड़ियों को अभियान में लगाया गया। इसी दौरान सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हुआ जिसमें 9 लोग घायल हो गए। इसमें 6 अग्निशामक और एक नागरिक शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अग्निशमन अभियान में घायल हुए दमकल के 6 कर्मियों की बीएल कपूर अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

इसके अलावा सुबह दिल्ली के आजाद बाजार में 5 इमारतों में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई।  आग के कारण एक इमारत ढह गई है। बचाव अभियान के दौरान ही यहां भी सिलेंडर में विस्फोट हुआ जिसमें 5 दमकल कर्मी मामूली रूप से घायल हो गए हैं। दमकल अधिकारियों के मुताबिक, आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की 20 गाड़ियों को घटनास्थल पर रवाना किया गया और सुबह साढ़े सात बजे के करीब आग पर काबू पा लिया गया।

 

टॅग्स :दिल्लीअग्निकांडआग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत