लाइव न्यूज़ :

चुनाव आयोग ने प्रकाश आंबेडकर पर दर्ज किया मुकदमा, EC को दी थी जेल भेजने की धमकी

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 5, 2019 03:22 IST

महाराष्ट्र के यवतमाल जिले की रैली में अंबेडकर ने कहा था, मेरी सरकार को सत्ता में आने दो हम चुनाव आयोग को नहीं छोड़ेंगे। हम उन्हें 2 दिन जेल में रखेंगे। आयोग अब तटस्थ नहीं है। यह बीजेपी के लिए सहयोगी के रूप में काम कर रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के यवतमाल जिले की रैली में प्रकाश आंबेडकर ने चुनाव आयोग को लेकर विवादित बयान दिया था।न्यूज एजेंसी एएनआई ने चुनाव आयोग द्वारा प्रकाश आंबेडकर के खिलाफ एफआईआर की पुष्टी की है

भारिप बहुजन महासंघ के नेता प्रकाश आंबेडकर के खिलाफ चुनाव आयोग ने शिकायत दर्ज कराई है। प्रकाश आंबेडकर ने चुनाव आयोग के खिलाफ एक बयान देते हुए कहा था कि पुलवामा आतंकवादी हमले पर बात ना करने को लेकर वह चुनाव आयोग को दो दिन के लिए जेल भेजेंगे।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने चुनाव आयोग द्वारा प्रकाश आंबेडकर के खिलाफ एफआईआर की पुष्टी की है। 

महाराष्ट्र के यवतमाल जिले की रैली में प्रकाश आंबेडकर ने कहा था, मेरी सरकार को सत्ता में आने दो हम चुनाव आयोग को नहीं छोड़ेंगे। हम उन्हें 2 दिन जेल में रखेंगे। आयोग अब तटस्थ नहीं है। यह बीजेपी के लिए सहयोगी के रूप में काम कर रही है। 

भारिप बहुजन महासंघ के नेता प्रकाश आंबेडकर ने बीजेपी सरकार पर भी पुलवामा हमले को लेकर तंज किया था। उन्होंने कही था, चूक के चलते गत 14 फरवरी को पुलवामा में आतंकवादी हमला हुआ था। इसको लेकर आंबेडकरने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर निशाना साधा। 

आंबेडकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए दावा किया था कि पुलवामा हमले के कुछ दिन पहले आठ फरवरी को कश्मीर से ‘‘अत्यंत जरूरी’’ सैन्य दस्तावेज में सैनिकों की आवाजाही के पहले इलाके में चौकसी बढ़ाने को कहा गया था।

उन्होंने दावा किया, ‘‘इसमें कहा गया था कि काफिले पर हमले की आशंका है और काफिले के मार्ग की छानबीन करने को कहा गया था।’’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गडकरी या राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत को पुलवामा आतंकी हमले के बारे में ‘‘सच’’ बताना चाहिए। 

टॅग्स :चुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत