लाइव न्यूज़ :

मेघालय के राज्यपाल के फर्जी ट्विटर अकाउंट मामले में प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: April 18, 2021 18:18 IST

Open in App

शिलांग, 18 अप्रैल मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के नाम से कई फर्जी ट्विटर खातों का पता लगने के बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि राजभवन द्वारा शुक्रवार को पुलिस महानिदेशक के समक्ष मामला उठाया गया था जिसके बाद यह प्राथमिकी दर्ज की गई है।

राजभवन सचिव प्रवीण बक्शी ने मलिक के नाम से चल रहे फर्जी अकाउंट की सूची पुलिस को दी थी।

बक्शी ने कहा, ‘‘ इन अकाउंट पर अपमानजनक और आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की गई जो मेघालय के राज्यपाल के प्रति पूर्वाग्रह से ग्रसित है और जो उनके विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करती।’’

उन्होंने बताया कि इन आकउंट को धोखाधड़ी के इरादे से, जालसाजी करने, राज्यपाल की छवि को नुकसान पहुंचाने एवं धूमिल करने के इरादे से बनाया गया जो सूचना प्रौद्योगिकी कानून का उल्लंघन है।

अधिकारी ने बताया कि मलिक ने 24 मार्च को सत्यपालमलिक6 नाम से अपना आधिकारिक अकाउंट बनाया था लेकिन उनके नाम और तस्वीर का इस्तेमाल कर कम से कम आठ अन्य अकाउंट चलाए जा रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र