लाइव न्यूज़ :

न्यायाधीश को धमकाने के आरोप में बसपा नेता अखंड प्रताप सिंह समेत दो पर मुकदमा दर्ज

By भाषा | Updated: January 19, 2020 06:31 IST

पुलिस न्यायाधीश के आवास में घुसे आरोपी की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज आदि खंगाल रही है। बहरहाल, एडीजे की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।

Open in App

आजमगढ़ जिले में बसपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के करीबी बाहुबली बसपा नेता अखंड प्रताप सिंह समेत दो लोगों पर अपर जिला न्यायाधीश को डराने—धमकाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह के आदेश पर अखंड प्रताप सिंह और उसके एक कथित साथी के खिलाफ शुक्रवार देर रात भारतीय दण्ड विधान की धारा 186 (लोक सेवक के लोक कॄत्यों के निर्वहन में बाधा डालना) और 506 (आपराधिक धमकी) का मुकदमा दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि ट्रांसपोर्टर धनराज यादव की हत्या समेत तीन दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामलों में आरोपी एक लाख रुपये के इनामी और इस वक्त जेल में बंद बसपा नेता सिंह का एक गुर्गा दही बेचने के बहाने शुक्रवार को अपर जिला न्यायाधीश (एडीजे) लालता प्रसाद के आवास में घुस गया था। सूत्रों ने बताया कि इसके पूर्व एडीजे को एक पत्र मिला था जिसमें सिंह के मुकदमे को शिथिल करने को कहा गया था। बात न मानने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गयी थी।

यह पत्र पिछले दिसंबर माह में सिंह द्वारा अदालत के सामने समर्पण करने से पहले भेजा गया था। सुरक्षा के बीच सिंह के कथित गुर्गे के न्यायाधीश के आवास में दाखिल होने से सशंकित न्यायाधीश लालता प्रसाद ने पुलिस अधीक्षक से बात की थी। जिसके बाद उनके निर्देश पर अखंड प्रताप सिंह और उसके कथित गुर्गे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। सूत्रों ने बताया कि मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस न्यायाधीश के आवास में घुसे आरोपी की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज आदि खंगाल रही है। बहरहाल, एडीजे की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।

टॅग्स :बहुजन समाज पार्टी (बसपा)उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो